बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) को लेकर एनडीए (NDA) के घटक दल बीजेपी और लोजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है. चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार चुनाव में अकेले उतरने का फैसला किया है. इसके बाद से भाजपा के केंद्र से लेकर पटना तक के नेता लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के उम्मीदवारों को 'वोटकटवा' कहने में लगे हुए हैं. लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने बीजेपी नेताओं की इन प्रतिक्रियाओं पर कहा है कि ऐसी भाषा भाजपा नेताओं को शोभा नहीं देती है.
चिराग पासवान ने पटना में शनिवार को पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि BJP के नेता एक ऐसे व्यक्ति के फ़ैसले पर उंगली उठा रही है, जो उनके साथ कैबिनेट में छह वर्षों तक साथ थे. चिराग़ ने कहा कि सब जानते हैं कि वो चाहे 2014 का लोकसभा चुनाव हो या 2019 का रामविलास पासवान और लोक जनशक्ति पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने BJP की सरकार बनाने के लिए कितना मेहनत की है.
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
चिराग पासवान ने ये भी कहा कि उन्हें ऐसी उम्मीद भाजपा के नेताओं से इसलिए नहीं थी, क्योंकि अभी उनके पिता रामविलास पासवान के श्राद्द का कार्यक्रम भी संपन्न नहीं हुआ है.
एलजेपी अध्यक्ष चिराग़ पासवान ने कहा कि अपने प्रचार के दौरान गठबंधन धर्म निभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कुछ कह सकते हैं, उन्हें इसका मलाल नहीं है, क्योंकि अपने सहयोगियों के लिए वोट मांगने के लिए आपको बोलना होता है. मेरे लिए प्रधानमंत्री आदर्श पुरुष थे और आज भी हैं. उनके अनुसार भाजपा नेता सब कुछ नीतीश कुमार के उकसाने पर बोल रहे हैं.
इस बीच चिराग़ ने अब भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट डालने की व्यक्तिगत उम्मीदवार के अनुसार अपील करनी शुरू कर दी हैं. उन्होंने सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र जमुई के जमुई विधान सभा सीट से भाजपा उम्मीदवार श्रेयसी सिंह के लिए वोट डालने की अपील की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं