विज्ञापन

ब‍िहार: गंगा नदी में पलटी नाव, 14 लोग थे सवार; 3 की मौत और 4 लापता 

बताया जा रहा है क‍ि तेज आंधी की वजह से नाव गंगा नदी में पलट गई. दूसरे नाव‍िक और स्‍थानीय लोग बचाव में जुट गए. (मौके से गोविंद की रिपोर्ट)

ब‍िहार: गंगा नदी में पलटी नाव, 14 लोग थे सवार; 3 की मौत और 4 लापता 
पटना में गंगा नदी में नाव पलट गई. लापता लोगों की तलाश की जा रही है.

पटना में गुरुवार सुबह लगभग 5 बजे गंगा नदी में नाव पलट गई, ज‍िसमें 15 से 16 लोग थे. 3 लोगों की मौत की सूचना है और 7 लापता है. ज्‍यादातर मह‍िला और बच्‍च‍ियां थीं. मृतकों की पहचान लीला देवी (40), काशी कुमार (15) और श्रवण महतो (36) के तौर पर हुई है. नाव में सवार सभी लोग बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत मासूमगंज बिंद टोली के रहने वाले थे.  

सब्जी लादकर आ रहे थे सभी 

सभी गंगा पार दियारा से छोटी नाव पर सब्जी लादकर उमानाथ मंदिर घाट लौट रहे थे, इस दौरान अचानक हादसा हो गया. लोग रोज सुबह नाव पर सब्जी लादकर उमानाथ मंदिर में ले जाकर बेचते थे. 

गगां नदी में डूबे लोगों की लाश बाहर निकाली गई तो परिजन दहाड़ मारकर राेने लगे. आसपास के लोगों ने उन्हें संभाला और ढांढस बंधाया. पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला गया.

गंगा नदी में डूब रहे व्यक्ति को बाहर निकाला गया.

तेज हवा की वजह से पलटी नाव 

एसडीपीओ रामकृष्ण ने बताया कि नाव पलटने की सूचना पर पुल‍िस तुरंत मौके पर पहुंची. तेज हवा की वजह नाव पलटी है. उन्होंने आगे बताया क‍ि एसडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर भेजी जा रही है. लापता लोगों का पता लगाया जा रहा है.

जिलाधिकारी त्याग राजन ने बताया कि गुरुवार सुबह उमानाथ गंगा घाट से दियारा जा रही नाव पलट गई, जिसमें 14 लोग सवार थे. 7 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया, और सात लोग डूब गए, जिसमें से 3 की लाश बाहर निकल ली गई है. 4 की तलाश जारी है. 

यह भी पढ़ें: 'इराज के पापा' बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज, एकजुट नजर आया लालू परिवार, फोटो-वीडियो

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
chief sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Patna, Boat Capsizes In River Ganga, 3 People Death, Dead Body Found
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com