विज्ञापन

'इराज के पापा' बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज, एकजुट नजर आया लालू परिवार, फोटो-वीडियो

पिछले साल बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार का पहला सार्वजनिक आयोजन बीती रात पोते इराज के बर्थ-डे का मना. गाजियाबाद में आयोजित इस बर्थ-डे पार्टी में राजद के कई बड़े नेता नजर आए. देखें तस्वीरें-वीडियो.

'इराज के पापा' बेटे के बर्थडे में तेजस्वी का दिखा खास अंदाज, एकजुट नजर आया लालू परिवार, फोटो-वीडियो
तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला बर्थ-डे बीती रात बड़ी धूम-धाम से मना.
  • राजद नेता तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहला जन्मदिन बीती रात गाजियाबाद में बड़ी धूमधाम से मना.
  • इस मौके पर तेजस्वी बेहद खास अंदाज में नजर आए. उन्होंने जो शर्ट पहनी थी, उसपर Iraj's Father लिखा था.
  • हालांकि तेजस्वी के बेटे के पहले बर्थ-डे में विपक्ष का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा.
गाजियाबाद:

Tejashwi Son Iraj Birthday: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव के बेटे इराज का पहले जन्मदिन बीती रात बड़ी धूमधाम से मना. गाजियाबाद में लालू की बेटी रागिनी और दामाद राहुल यादव के घर 'रागिनी विला' में यह समारोह आयोजित किया गया था. बर्थ-डे सेलिब्रेशन में लालू परिवार एकजुट नजर आया. लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव भी पार्टी में नजर आए. हालांकि लालू को किडनी देने वाली बेटी रोहिणी आचार्या इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं. बिहार चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार के बाद रोहिणी आचार्या का तेजस्वी के साथ झगड़ा हुआ था. तब खूब सियासी ड्रामा भी हुआ था. 

Iraj's Father लिखी शर्ट पहने नजर आए तेजस्वी

इराज के बर्थ-डे पार्टी से रोहिणी की दूरी यह बताता है कि उनकी नाराजगी शायद अभी तक कायम है. इस मौके पर तेजस्वी बेहद खास अंदाज में नजर आए. उन्होंने जो शर्ट पहनी थी, उसपर Iraj's Father लिखा था. मतलब की इराज के पापा. पोते के जन्मदिन पर लालू की खुशी भी देखते ही बनी. वो केक कटिंग सेलिब्रेशन के साथ-साथ अन्य मौकों पर भी केंद्र में दिखे. 

इराज के पापा लिखी शर्ट पहने नजर आए तेजस्वी यादव.

इराज के पापा लिखी शर्ट पहने नजर आए तेजस्वी यादव.
Photo Credit: सोशल मीडिया

देखें तेजस्वी यादव के बेटे इराज के पहले बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें-वीडियो

पोते इराज के बर्थ-डे में खासे सक्रिय नजर आए लालू यादव.

पोते इराज के बर्थ-डे में खासे सक्रिय नजर आए लालू यादव.
Photo Credit: सोशल मीडिया

भतीज इराज के बर्थडे में तेजप्रताप यादव भी नजर आए.

भतीजे इराज के बर्थडे में तेजप्रताप यादव भी नजर आए.
Photo Credit: सोशल मीडिया

विपक्ष का कोई बड़ा नेता नहीं हुआ शामिल

हालांकि तेजस्वी के बेटे के पहले बर्थ-डे में विपक्ष का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा.  इस पार्टी में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सपा नेता अखिलेश यादव, आप संयोजक अरविंद केजरीवाल, टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी समेत कई नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है. लेकिन विपक्ष की ओर से कोई बड़ा नेता इसमें शामिल नहीं हुआ. 

बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद लालू परिवार का यह पहला बड़ा पारिवारिक और सार्वजनिक आयोजन था. लालू यादव इस आयोजन के जरिए विपक्षी नेताओं को एक मंच पर लाकर यह संदेश देना चाहते हैं कि बिहार की राजनीति में उनकी पकड़ और राजनीतिक नेटवर्क अब भी मजबूत है.

यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत में फिर गरमाया हरा गमछा का मुद्दा, तेजस्वी ने कहा- 'नफरत फैलाकर बांटना चाहती है सत्ता'

लेखक के बारे में
img
प्रभांशु रंजन
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Tejashwi Yadav Son, Tejashwi Yadav Son Iraj, Tejashwi Yadav Son Iraj Birthday, Tejashwi Yadav Son Iraj Birthday Images
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com