Bihar News: बिहार में बोचहा विधानसभा उपचुनाव में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) की जीत और सहयोगी भाजपा की करारी हार पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar)ने कहा कि इसका बहुत मतलब नहीं हैं. नीतीश ने सोमवार के जनता दरबार में पहले से उनकी सहमति प्राप्त सवालों का जवाब देते हुए कहा कि जनता मालिक हैं, जिसको वोट दे लेकिन इसका ज़्यादा विश्लेषण नहीं होना चाहिए. हालांकि नीतीश भारतीय जनता पार्टी (BJP)की हार से खुश नज़र आ रहे थे लेकिन अपने सहयोगी को सांत्वना देते हुए उन्होंने विरोधी राष्ट्रीय जनता दल को याद दिलाया कि इससे पूर्व के दो विधानसभा क्षेत्रों में हुए उपचुनाव उनकी पार्टी जनता दल यूनाइटेड ने जीते था जिसे भूला नहीं जाना चाहिए.
@NitishKumar के अनुसार उप चुनाव के जीत का कोई बहुत भारी मतलब नहीं क्योंकि ये आम चुनाव नहीं हैं और जनता मालिक हैं @ndtvindia @Anurag_Dwary pic.twitter.com/eYzpp4RuHT
— manish (@manishndtv) April 18, 2022
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
हालांकि उन्होंने माना कि हार के कारणों के बारे में भाजपा के लोगों से अब तक उनकी बातचीत नहीं हुई हैं लेकिन अख़बारों में उन्होंने कई खबरें ज़रूर पढ़ी हैंलेकिन उनके अनुसार विधान सभा उपचुनाव के परिणाम का बहुत महत्व नहीं होता.निश्चित रूप से नीतीश के ये बोल उनके सहयोगी भाजपा के लिए राहत की ख़बर होगी क्योंकि उसे इतनी करारी हार का अंदाज़ा नहीं था. ख़ासकर वीआईपी पार्टी के उम्मीदवार को इतने वोट मिलेंगे, इसका अनुमान उनके चुनावी प्रबंधक भी लगाने में नाकाम रहे.
हालांकि नीतीश ने RJD को इसलिए निशाने पर रखा क्योंकि तेजस्वी यादव ने पटना में कहा था कि जनता ने यह वोट, राज्य सरकार के कामकाज से नाराज़ होकर दिए हैं जो बात मुख्यमंत्री को नागवार गुज़री. नीतीश और उनके समर्थकों का मानना हैं कि बीजेपी की हार का मुख्य कारण अपने परंपरागत वोटर को एकजुट नारखना और स्थानीय राजनीति में उनके पार्टी की गुटबाज़ी है.
- ये भी पढ़ें -
* VIDEO: "लाउडस्पीकर पर सख्त महाराष्ट्र सरकार, धार्मिक स्थलों पर स्पीकर लगाने से पहले लेनी होगी अनुमति : सूत्र
* 'लखीमपुर खीरी केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, मंत्री के बेटे आशीष मिश्रा की जमानत रद्द
* "“जब आप गुंडों को सम्मानित करते हैं तो....”: दिल्ली हिंसा मामले में AAP ने बीजेपी को घेरा
लखीमपुर केस में SC का फैसला, जमानत रद्द, आशीष मिश्रा को एक हफ्ते में करना होगा सरेंडर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं