विज्ञापन

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को होगा जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि 20 मार्च को 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च को होगा जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक
Bihar Board 10th Result 2026

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से 20 मार्च, 2026 को 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी किया जाएगा. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार बिहार बोर्ड के मुख्यालय में इन परिणामों की घोषणा करेंगे. राजधानी पटना से ये रिजल्ट जारी किया जाएगा, इसके साथ ही टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी. बिहार बोर्ड की तरफ से हाल ही में टॉपर वेरिफिकेशन किया गया था. आइए जानते हैं कि कैसे आप अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

बिहार बोर्ड का रिजल्ट ऐसे करें चेक

  • रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट या NDTV के रिजल्ट पेज पर जाएं
  • 'Class 10 Results' वाले टैब या लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रोल नंबर डालने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करें 
  • इसके बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं

दो शिफ्ट में हुई थी परीक्षा

बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की गई थी.सुबह की शिफ्ट 9:30 AM से 12:45 PM तक और दोपहर की शिफ्ट 2:00 PM से 5:15 PM तक थी. मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. इसके अलावा, प्रैक्टिकल परीक्षाएं 20 से 22 जनवरी, 2026 के बीच आयोजित की गई थीं. परीक्षाओं के बाद छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार था, जो अब जारी होने वाला है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट जारी होने से पहले ही वो अपना रोल नंबर अपने पास रखें और लिंक एक्टिवेट होते ही तुरंत इसे चेक करें. 

जल्दी रिजल्ट जारी करने की रेस

इस बार बिहार और राजस्थान के बीच जल्दी रिजल्ट जारी करने की होड़ सी लगी थी. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने पहले ही दावा कर दिया था कि  इंटरमीडिएट और मैट्रिक की परीक्षा का रिजल्ट बिहार सबसे पहले जारी करेगा. वहीं राजस्थान बोर्ड की तरफ से भी जल्दी रिजल्ट जारी करने की बात कही गई. अब दोनों ही स्टेट बोर्ड एक ही तारीख को रिजल्ट जारी कर रहे हैं.  

UP बोर्ड परीक्षाओं का रिजल्ट इस तारीख तक हो सकता है जारी, कॉपियों की चेकिंग हुई शुरू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com