विज्ञापन

प्रेमि‍का के साथ म‍िलकर युवक ने खेला हनीट्रैप का खेल, पटना के कारोबारी से हड़पे 97 लाख रुपये

अभि‍षेक और उसकी प्रेम‍िका ने अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर होटल संचालक को डरा धमका कर 97 लाख रुपये वसूल लि‍ए.

प्रेमि‍का के साथ म‍िलकर युवक ने खेला हनीट्रैप का खेल, पटना के कारोबारी से हड़पे 97 लाख रुपये
अभि‍षेक और उसकी प्रेम‍िका ने रची साज‍िश.
  • पुल‍िस ने 20 लाख रुपये से भरा बैग क‍िया बरामद
  • कारोबारी की शि‍कायत पर पुल‍िस ने दर्ज की एफआईआर
  • आरोप‍ियों की ग‍िरफ्तारी के ल‍िए की जा रही छापेमारी

बि‍हार में एक युवक ने अपनी प्रेम‍िका के साथ म‍िलकर पटना के एक बड़े होटल संचालक को हनीट्रैप में फंसाया और 97 लाख रुपये की ठगी कर ली. लोकलाज के डर से होटल संचालक ने पहले तो पुल‍िस से शि‍कायत नहीं की, लेक‍िन एक बैग में रखे गए 20 लाख रुपए बरामद होने के बाद पुल‍िस के समझाने पर उन्‍होंने लिखि‍त शि‍कायत दर्ज करवाई.पुल‍िस ने एफआईआर दर्ज कर ली है. आरोपी प्रेमी-प्रेम‍िका फरार हैं. पुल‍िस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

जानकारी के मुताब‍िक, अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला अभिषेक कुमार मुजफ्फरपुर की रहने वाली अपने प्रेमिका और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पटना के एक बड़े होटल संचालक के साथ हनीट्रैप की बड़ी साजिश रची. अभिषेक की प्रेमिका ने होटल संचालक को पहले अपने प्रेमजाल में फंसाया. इसी दौरान उस होटल संचालक की कुछ अश्लील वीडियो और तस्वीर ले ली गईं.

डरा धमका कर 97 लाख रुपये वसूल लि‍ए

इसके बाद अभि‍षेक और उसकी प्रेम‍िका ने अपने अन्य सहयोगी के साथ मिलकर होटल संचालक को डरा धमका कर 97 लाख रुपये वसूल लि‍ए. हालांकि, इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली और पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र में आरोपी अभिषेक कुमार के पिता राकेश कुमार के घर से एक बैग में रखे गए 20 लाख रुपए बरामद कर ल‍िए.

20 लाख रुपए को बरामद क‍िए

एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने बताया क‍ि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अहियापुर थाना क्षेत्र के एसकेएमसीएच गेट नंबर-2 के पास से राकेश कुमार नाम के एक व्यक्ति के घर से एक बैग में रखे गए 20 लाख रुपए को बरामद क‍िए थे. जांच के दौरान यह बातें सामने आई क‍ि अहियापुर थाना क्षेत्र का रहने वाला राकेश कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार ने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर पटना के एक बड़े होटल संचालक को पहले हनीट्रैप किया और फिर उनसे करोड़ों रुपए की डिमांड की. यह वही राशि है जो अभिषेक और उसी प्रेमिका के द्वारा होटल संचालक से वसूली गई थी.

ग‍िरफ्तारी के ल‍िए छापेमारी कर रही पुल‍िस

पीड़ित होटल संचालक ने अहियापुर थाने की पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बताया क‍ि अभिषेक कुमार ने अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर पहले उन्‍हें हनीट्रैप किया और फिर उनको डरा-धमका कर उनसे 97 लाख रुपए ले ल‍िए. फिलहाल, शि‍कायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. अभिषेक अपनी प्रेमिका और अन्य सहयोगियों के साथ फरार है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.


यह भी पढ़ें- IPS बृजेश उपाध्याय के न‍िशाने पर आए झूठ बोलने वाले लोग, 100 में से 11 को दिलवाई सजा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Honey Trap, Honey Trap  Blackmail, Patna News, Bihar News, Muzaffarpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com