विज्ञापन

बिहार की नई कैबिनेट: विभागों के बंटवारे में JDU रही 'बीस', RLM ने भी मारी बाजी

जदयू के पास शिक्षा, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं. जदयू को मिले विभागों का बजट 1 लाख 38 हजार 647 करोड़ है.

बिहार की नई कैबिनेट: विभागों के बंटवारे में JDU रही 'बीस', RLM ने भी मारी बाजी
पटना:

बिहार की नई सरकार में विभागों का बंटवारा हो गया है. इस बार दो महत्वपूर्ण विभागों में फेरबदल हुआ है. गृह भाजपा के पास तो वित्त जदयू के पास गया है. सम्राट चौधरी गृह मंत्री होंगे, उनके पास दूसरा कोई विभाग नहीं है. कानून व्यवस्था सरकार की प्राथमिकता में है, ऐसे में सम्राट चौधरी गृह विभाग की जिम्मेदारी निभाएंगे. वहीं, सरकार ने औद्योगिकरण और रोजगार का वादा किया है, इसलिए वित्त विभाग जदयू ने अपने पास रखा है. 2025- 26 के बजट के अनुसार देखें तो ज्यादातर बड़े विभाग जदयू के पास हैं. विभागवार बजट के बंटवारे में जदयू भाजपा से कहीं आगे है.

बजट में जदयू भाजपा से कहीं आगे

विभागों के बंटवारे के हिसाब से देखें तो जदयू भाजपा पर बीस साबित हुआ है. जदयू के पास शिक्षा, ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण विभाग हैं. जदयू को मिले विभागों का बजट 1 लाख 38 हजार 647 करोड़ है. भाजपा को मिले विभागों का कुल बजट 81 हजार 620 करोड़ है. भाजपा के पास स्वास्थ्य, नगर विकास, गृह, पथ निर्माण, आपदा प्रबंधन जैसे बड़े विभाग हैं. जदयू के पास भाजपा के मुकाबले 57 हजार 27 करोड़ अधिक बजट है. 

सहयोगियों में राष्ट्रीय लोक मोर्चा सबसे आगे

भाजपा जदयू के अलावा लोजपा से 2 और राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हम से 1 - 1 मंत्री बने हैं. इनमें सबसे बड़ा विभाग राष्ट्रीय लोक मोर्चा के दीपक प्रकाश को मिला है. दीपक प्रकाश को मिले पंचायती राज विभाग का बजट 11 हजार 302 करोड़ है. वहीं हम के संतोष सुमन को मिले लघु जल संसाधन विभाग का बजट 1839 करोड़ है. लोजपा के मंत्रियों को मिले विभाग का कुल बजट 2894 करोड़ का बजट है. 

2025-26 के बजट के मुताबिक बड़े विभाग


शिक्षा - 60 हजार 924 करोड़ - 19.24% - सुनील कुमार - जदयू


स्वास्थ्य - 20 हजार 35 करोड़ - 6.32% - मंगल पांडे - भाजपा


गृह - 17 हजार 831 करोड़ - 5.63% - सम्राट चौधरी - भाजपा


ग्रामीण विकास - 16 हजार 93 करोड़ - 5.08% - श्रवण कुमार - जदयू


ऊर्जा - 13 हजार 484 करोड़ - 4.26% - बिजेंद्र यादव - जदयू


नगर विकास विभाग - 11 हजार 982 करोड़ - 3.78% - नितिन नवीन - भाजपा


पंचायती राज विभाग - 11 हजार 302 करोड़ - 3.57% - दीपक प्रकाश - RLM 


ग्रामीण कार्य विभाग - 11 हजार 101 करोड़ - 3.5% - अशोक चौधरी - जदयू


समाज कल्याण विभाग - 8 हजार 774 करोड़ - 2.77% - मदन सहनी - जदयू


जल संसाधन - 7 हजार 451 करोड़ - 2.35% - विजय चौधरी - जदयू

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com