विज्ञापन

ब‍िहार: खेत में नाबाल‍िग लड़का-लड़की को पकड़ा, लड़के का स‍िर मुंडवाकर गांव में घुमाया; कराई शादी  

गांव वालों ने लड़के की जमकर प‍िटाई कर दी. उसका आधा स‍िर का मुंडवाकर गांव में घुमा द‍िया, इसका वीडियो सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है.

ब‍िहार: खेत में नाबाल‍िग लड़का-लड़की को पकड़ा, लड़के का स‍िर मुंडवाकर गांव में घुमाया; कराई शादी  
बिहार के कटिहार में दो नाबालिगों की जबरन शादी करा दी गई.

कटिहार में कुरसेला थाना क्षेत्र के गंगा नदी पार गोबराई दियारा के घाट टोला में दो नाबालिग लड़का-लड़की की जबरन शादी करा दी गई. वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें द‍िखाई दे रहा है क‍ि नाबालिग लड़के का आधा सिर मुंडवाकर लड़की की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी कराई जा रही है. सूचना पर पहुंची पुल‍िस ने एक आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया.

पुलिस ने दोनों नाबालिगों को पकड़ा  

ग्रामीणों ने दोनों नाबालिगों को मक्के के खेत में पकड़ा. सूचना पर लोगों की भीड़ जुट गई. दोनों को गांव लाकर ग्रामीणों ने मारपीट की, और नाबालिग लड़के का आधा सिर भी मुंडवा दिया गया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गई. इस दौरान किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

पुलिस ने दोनों नाबालिगों से पूछताछ की   

घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. गांव के मुखिया और कई लोगों ने नाबालिग विवाह को सामाजिक और कानूनी रूप से गलत बताते हुए इस पर आपत्ति जताई है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से समाज पर गलत प्रभाव पड़ता है, और बाल विवाह कानून का उल्लंघन होता है. मामले की जानकारी मिलते ही कुरसेला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. दोनों नाबालिगों के परिजनों से पूछताछ के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. अन्य लोगों की गिरफ्तारी के ल‍िए पुलिस छापामारी कर रही है.

पुलिस ने मुख्य आरोपी को पकड़ा 

SDPO-2 रंजन स‍िंह ने बताया क‍ि नाबालिग लड़का-लड़की को जबरन शादी कराने और लड़के का बाल मुंडवाकर घुमाए जाने की जानकारी म‍िली है. इस संबंध में पुलिस के जांच में सामने आया क‍ि नाबालिग लड़की के पिता, भाई और अन्य लोगों ने मिलकर शादी करवाई है. मामला दर्ज करके मुख्‍य आरोपी को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया गया है, और अन्‍य लोगों पर कार्रवाई की जा रही है.

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़: तरबूज खाने से जांजगीर में एक मासूम की मौत, 3 बच्चे बीमार; बासी Watermelon से हो जाएं सावधान 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Katihar, Kursela Police Station, Boy Head Shaved, Village Forced Marry
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com