विज्ञापन

बिहार में आज लगने जा रहा है इंटर्नशिप मेला, हर महीने मिलेगा 20 से लेकर 25 हजार रुपये कमाने का मौका

बिहार में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा मौका है. मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत बेगूसराय में आज इंटर्नशिप मेला लगने जा है. जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने अच्छे खासे पैसे भी दिए जाएंगे.

बिहार में आज लगने जा रहा है इंटर्नशिप मेला, हर महीने मिलेगा 20 से लेकर 25 हजार रुपये कमाने का मौका
बिहार में आज लग रहा है  इंटर्नशिप मेला (फाइल इमेज)

बिहार में आज मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना – इंटर्नशिप फेयर 2026 लगने जा रहा है. इस इंटर्नशिप मेले के जरिए राज्य के युवाओं को देश की बड़ी कंपनियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा. इंटर्नशिप के दौरान स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. ये इंटर्नशिप फेयर बिहार सरकार के युवा, रोजगार और कौशल विकास विभाग आयोजित कर रहा है. कार्यक्रम के अनुसार आज जिला नियोजनालय, संयुक्त श्रम भवन (आई.टीर्.आई. कैम्पस), पन्हास, बेगूसराय में ये मेला आयोजित होगा. 24 जून को सुबह 10:00 बजे से फेयर शुरू होगा, जो कि शाम 6:00 बजे तक चलेगा. बिहार कौशल विकास मिशन ने एक्स पर पोस्ट करते हुए इस फेयर के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना – इंटर्नशिप फेयर 2026 युवाओं के लिए सुनहरा अवसर. अब अपने करियर को दें नई उड़ान और पाएं 20,000 से 25,000 रुपये प्रतिमाह तक कमाने का अवसर.

कौन ले सकता है हिस्सा

इंटर्नशिप फेयर में बिहार के पढ़े लिखे युवा जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच है वो हिस्सा ले सकते हैं. याद रखें कि आवेदक अनिवार्य रूप से बिहार का स्थायी निवासी होना चाहिए.  न्यूनतम 12वीं पास होना चाहिए. जो युवा वर्तमान में किसी अन्य सरकारी योजना इंटर्नशिप या नौकरी का लाभ उठा रहे हैं, वो आवेदन नहीं कर सकते हैं.

अपने साथ लेकर जाएं ये जरूरी दस्तावेज

  1. आधार कार्ड
  2. निवास प्रमाण पत्र
  3. 12वीं की मार्कशीट
  4. आय प्रमाण पत्र
  5. पासपोर्ट साइज फोटो 

इस इंटर्नशिप फेयर में भाग लेने की इच्छी रखने वाले उम्मीदवार बताए गए पते पर समय पर पहुंच जाएं और आवेदन फॉर्म भरकर इस प्रक्रिया का हिस्सा बनें. फेयर में आई कंपनियां योग्यता के आधार पर युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें काम करने का मौका देगी.  इंटर्नशिप 3 से 6 महीने की बीच की होगी.

ये भी पढ़ें- कब आएगा रेलवे ग्रुप डी का रिजल्ट? सबसे पहले ऐसे कर सकते हैं चेक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Job Fair, Bihar Job Vacancy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com