विज्ञापन
This Article is From Feb 07, 2018

बिहार: थानाध्यक्ष को गोली मारकर फरार हुआ निलंबित ASI, छापेमारी में जुटी पुलिस

बारसोई अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम इस घटना के बाद से फरार जाकिर हुसैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

बिहार: थानाध्यक्ष को गोली मारकर फरार हुआ निलंबित ASI, छापेमारी में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक इमेज
  • थानाध्यक्ष को गोली मारकर फरार हुआ निलंबित ASI
  • पकड़ने के लिए छापेमारी में जुटी है पुलिस
  • गोली लगने से जख्मी हो गए हैं थानाध्यक्ष
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
कटिहार: बिहार के कटिहार जिले के सुधानी थाने के थानाध्यक्ष राकेश रमन को उसी थाने में पदस्थापित एवं वर्तमान में निलंबित सहायक अवर निरीक्षक जाकिर हुसैन ने अपने निलंबन का जिम्मेदार मानते हुए गोली मारकर जख्मी कर दिया. पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ मोहन जैन ने बताया कि जख्मी थानाध्यक्ष अब खतरे से बाहर हैं. 

यह भी पढ़ें: दक्षिण दिल्‍ली के नेबसराय में 16 साल के लड़के को मारी गोली, अस्‍पताल में हुई मौत

उन्होंने बताया कि बारसोई अनुमंडल पुलिस अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में गठित टीम इस घटना के बाद से फरार जाकिर हुसैन की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

VIDEO: नोएडा : दरोगा पर नशे में धुत होकर युवक को गोली मारने का आरोप
थानाध्यक्ष को बांह में गोली लगी है, बारसोई में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए कटिहार मुख्यालय लाया जा रहा है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com