विज्ञापन

Bihar: दो बार प्रेमी संग भागी विवाहिता ने ससुराल लौटते ही लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी

बिहार के कैमूर में प्रेमी संग दो बार भाग चुकी विवाहिता ने थाने से समझौते के बाद ससुराल लौटते ही फांसी लगाकर जान दे दी. मायके वालों के ठुकराने और प्रेम प्रसंग के इस मामले की जांच में पुलिस और एफएसएल जुटी है. कैमूर से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट

Bihar: दो बार प्रेमी संग भागी विवाहिता ने ससुराल लौटते ही लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
कैमूर में विवाहिता ने थाने से ससुराल लौटते ही फांसी लगाकर जान दे दी.

Bihar News: बिहार के कैमूर जिले से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई है. चैनपुर थाना क्षेत्र के भदौरा गांव में एक 23 वर्षीय विवाहिता ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान अनिल कुमार की पत्नी राजवंती कुमारी के रूप में हुई है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और पुलिस के साथ एफएसएल की टीम भी मामले की तहकीकात में जुट गई है.

दो बार प्रेमी के साथ भाग चुकी थी महिला

सदर अस्पताल पहुंचे मृतिका के पति अनिल कुमार और ससुर मोहन प्रसाद ने बताया कि राजवंती का गांव के ही एक युवक मनोहर पासवान के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस चक्कर में वह दो बार घर से भाग चुकी थी. दो महीने पहले भी वह प्रेमी के साथ सिकंदराबाद भाग गई थी, जिसे परिजन समझा-बुझाकर वापस लाए थे. इसके बाद वह दो दिन पहले फिर भाग गई, जिसे लड़के के बड़े भाई ने मुगलसराय से वापस लाया.

मायके वालों ने फेर लिया था मुंह

पति और ससुर के मुताबिक, कल ही चैनपुर थाने से फोन आने पर वे लोग थाने पहुंचे थे. उन्होंने लड़की के पिता झुनमुन बिंद को पूरी बात बताई, लेकिन पिता ने यह कहकर आने से मना कर दिया कि जो लड़की इज्जत डुबा चुकी है, उससे उनका कोई मतलब नहीं है. इसके बाद थाने में लिखित समझौते के बाद राजवंती को उसके पति और ससुर को सौंप दिया गया.

सुबह अकेले पाकर उठाया आत्मघाती कदम

परिजनों ने बताया कि रात में सब कुछ ठीक था. सुबह जब ससुर बाहर गए थे और पति खेत से शौच कर वापस लौटा, तो घर का दरवाजा अंदर से बंद मिला. ग्रामीणों की मदद से जब दरवाजा खोला गया तो राजवंती का शव पंखे की कुंडी से गमछे के फंदे पर लटका हुआ था. सूचना मिलते ही चैनपुर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और हर पहलू से मामले की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- सेक्रेटरी के फर्जी साइन कर सरपंच ने काटी मस्टररोल, जांच में खुली पोल.. कहीं औजार गायब तो कहीं मजदूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kaimur Suicide Case, Bihar Crime News, Chainpur Police Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com