विज्ञापन

बिहार के दरभंगा में 'बाल कतरवा' गैंग का खौफ, 8 दिनों में दो घरों में डाका, महिलाओं के काट रहे बाल

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के कुछ गांवों में इन दिनों हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि यहां 'बाल कतरवा' सक्रिए होने की बात कही जा रही है. आठ दिनों के अंतर में इस तरह की दो घटनाएं सामने आई है.

बिहार के दरभंगा में 'बाल कतरवा' गैंग का खौफ, 8 दिनों में दो घरों में डाका, महिलाओं के काट रहे बाल
दरभंगा जिले में बाल कतरवा गैंग एक्टिव
  • बिहार के दरभंगा जिले में बाल कतरवा गैंग का डर देखा जा रहा है. जो लूट के बाद महिलाओं के बाल काट रहे हैं.
  • बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में आठ दिन में दो घटनाएं घटी है. दोनों घटनाएं गुरुवार के दिन हुई हैं.
  • महिलाओं के बाल काटे जाने से ग्रामीण डर में हैं. वहीं पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है.
दरभंगा:

बिहार के दरभंगा जिले से अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जिसने लोगों की नींद उड़ा रखी है. दरभंगा जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के डरहार गांव में इन दिनों 'बाल कतरवा' गिरोह की चर्चा तेज है. बताया जा रहा है कि यह गिरोह चोरी और लूट की नियत से ही घरों में घुस रहा है, लेकिन वारदात को अंजाम देने के बाद घर की महिलाओं या बच्चियों के बाल काटकर फरार हो जाता है. महज आठ दिनों के अंदर इस तरह की दो घटनाएं सामने आई हैं. जिससे बहादुरपुर थाना क्षेत्र में आने वाले गांवों में हड़कंप मचा हुआ है. क्योंकि 'बाल कतरवा' गिरोह की चर्चा अब यहां तेज होती जा रही है. 

8 जुलाई को हुई थी पहली घटना 

बाल काटने की पहली घटना आठ जुलाई को सामने आई थी. डरहार गांव में रहने वाले डॉ. पवन कुमार मिश्रा के घर पांच बदमाश छत के रास्ते दाखिल हुए. घर में मौजूद उनकी 22 साल की पुत्रवधू करिश्मा देवी के साथ मारपीट की गई, हाथ-पैर बांध दिए गए और पीठ में इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया गया. बदमाशों ने टीवी की आवाज तेज कर दी ताकि किसी को चीख-पुकार सुनाई न दे. इसके बाद करीब 20 मिनट तक घर में उत्पात मचाते हुए दो अलमारियां तोड़ीं और पांच लाख रुपये के जेवर समेत 35 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए. जाते-जाते बदमाशों ने महिला के बाल भी काट दिए. जब महिला की स्थिति सभी ने देखी तो हड़कंप मच गया. 

ये भी पढे़ंः टीचर की गैरमौजूदगी में क्लासरूम के अंदर हिंसा! मॉनिटर ने आठ मिनट तक छात्र को पीटा

आठ दिन बाद दूसरा मामला 

आठ दिन बाद डरहार गांव में इसी तरह का दूसरा मामला सामने आया. इस बार गांव के टीचर सुमन कुमार चौधरी के घर अपराधियों ने धावा बोल दिया. बदमाशों ने लूटपाट की और इस बार भी घर में सो रही एक नाबालिग बच्ची के बाल काट दिए. सूचना मिलते ही पुलिस एफएसएल और टेक्निकल सेल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है. दोनों वारदातों में कई चौंकाने वाली समानताएं सामने आई हैं. दोनों घटनाएं गुरुवार की रात ही हुई है. दोनों घटनाएं एक ही गांव और आसपास के इलाके में हुईं. दोनों में डकैती की गई और दोनों में लड़कियों के बाल काटे गए. यही वजह है कि ग्रामीणों को एक ही गिरोह के सक्रिय होने का संदेह है.

डरहार गांव में लगातार दो डकैतियों और दोनों में बाल काटने की रहस्यमयी घटना ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह है? और आखिर महिलाओं व बच्चियों के बाल काटने के पीछे अपराधियों की मंशा क्या है? इन सवालों का जवाब अब पुलिस की जांच से ही सामने आएगा. फिलहाल पूरे गांव में दहशत का माहौल है. लोग रातभर जागकर पहरा दे रहे हैं, जबकि पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही इस गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा. आसपास के इलाकों में भी बाल काटने और लूट डकैती का यह मामला चर्चा में बना हुआ है.

ये भी पढ़ेंः 7 साल पुरानी लव स्‍टोरी में रोड़ा बना तांत्रिक पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कटवाया सिर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Darbhanga News, Bihar News, Bihar Crime, Women Hair Cut, Darbhanga News Latest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com