विज्ञापन

नीतीश के चहेते अधिकारियों की CMO से छुट्टी, सम्राट चौधरी बना रहे अपनी टीम

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद प्रशासनिक स्तर पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. CMO से नीतीश के चहेते अधिकारियों की छुट्टी कर दी गई है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपनी नई टीम बना रहे हैं.

नीतीश के चहेते अधिकारियों की CMO से छुट्टी, सम्राट चौधरी बना रहे अपनी टीम
सम्राट चौधरी बना रहे अपनी टीम

बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद ब्यूरोक्रेसी में भी बाद फेरबदल हुआ है. आज बिहार में 12 IAS, 16 IPS का तबादला किया गया. इस तबादले के साथ मुख्यमंत्री सचिवालय में फेरबदल की तस्वीर भी साफ हो गई. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अब CMO में नई टीम तैयार कर रहे हैं. आज हुए फेरबदल में मुख्यमंत्री सचिवालय के दो अधिकारियों की जिम्मेदारी बदल दी गई. मुख्यमंत्री के सचिव रहे कुमार रवि और डॉ चंद्रशेखर की जगह अब लोकेश सिंह और संजय कुमार को सचिव बनाया गया है. लोकेश सिंह और संजय कुमार दोनों ही मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे. कुमार रवि और चंद्रशेखर दोनों ही नीतीश के करीबी अधिकारी माने जाते हैं.

आनंद किशोर बने वित्त सचिव

इसके अलावा नीतीश कुमार के एक और करीबी अधिकारी आनंद किशोर से वित्त विभाग के सचिव की जिम्मेदारी ले ली गई है. वे बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष होने के साथ- साथ वित्त विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी संभाल रहे थे. मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर काम कर रहे IAS अधिकारी कुमार रवि को अब स्वास्थ्य विभाग में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं दूसरे सचिव डॉ चंद्रशेखर को जल संसाधन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

दीपक कुमार ज्वॉइन करने वाले हैं नीति आयोग

नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते हुए CMO के अधिकारियों में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार और OSD गोपाल सिंह ही अब CMO में रह गए हैं. जानकारी के मुताबिक दीपक कुमार नीति आयोग में सलाहकार के पद पर ज्वॉइन करने वाले हैं. साथ ही गोपाल सिंह भी केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा सकते हैं. उनके केंद्रीय प्रतिनियुक्ति को बिहार सरकार पिछले साल अनुमति भी दे चुकी है. नीतीश कुमार के सचिव रहे अनुपम पहले ही केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जा चुके हैं.

2003 बैच के IAS अधिकारी लोकेश कुमार सिंह स्वास्थ्य सचिव के पद पर कार्यरत थे. उनके पास विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी था. अब उन्हें पर्यटन विभाग का सचिव बनाया गया है. मुख्यमंत्री सचिवालय में सचिव, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार अब भी उनके पास रहेगा.

वहीं 2007 बैच के अधिकारी संजय कुमार सिंह वाणिज्य कर विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत थे. उन्हें अब वित्त सचिव बनाया गया है. इस पद पर आनंद किशोर कार्यरत थे. उनकी गिनती भी नीतीश कुमार के नजदीकी अधिकारियों में होती है. संजय कुमार सिंह वाणिज्य कर विभाग के सचिव, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे.

यह भी पढे़ं-

एक्शन में सम्राट 'सरकार', बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG

2 सूटकेस में कटी लाश, नदी के किनारे पड़े अलग-अलग अंग; बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली घटना

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar IAS Transfer, Bihar IAS Transfer List, Bihar IAS Transfer News, Bihar IAS Transfer List Today
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com