विज्ञापन

एक्शन में सम्राट 'सरकार', बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकताएं बताई थी. उन्होंने मंत्रियों से भी प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही पर जोर देने के लिए कहा था.

एक्शन में सम्राट 'सरकार', बिहार में 16 IPS का तबादला, विकास वैभव को मगध रेंज का बनाया गया IG
  • CM सम्राट चौधरी ने बिहार में 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर प्रशासनिक सुधार की दिशा में कदम उठाए हैं
  • विकास वैभव को मगध रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है, जो प्रशासनिक जवाबदेही को मजबूत करेगा
  • सम्राट चौधरी ने मंत्रियों से जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का निर्देश दिया है
पटना:

मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार एक्शन में दिख रहे हैं. बिहार में अब 16 आईपीएस अफसरों का तबादला किया गया है. चर्चित आईपीएस अधिकारी विकास वैभव को मगध रेंज के आईजी की जिम्मेदारी दी गई है. गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है.

IPS Officer Transfer List by

नैयर हसनैन खान को बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की जिम्मेदारी दी गई है. वो पहले आर्थिक अपराध इकाई (EOU) में थे. वहीं राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो एवं आधुनिकीकरण के अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) सुधांशु कुमार को अब एडीजी विधि-व्यवस्था देखने का जिम्मा सौंपा गया है.

आईपीएस अधिकारी एडीजी परेश सक्सेना को असैनिक सुरक्षा विभाग में ही पुलिस महानिदेशक (DG) बनाया गया है. वहीं निर्मल कुमार आजाद को पुलिस महानिदेशक (प्रशिक्षण) की जिम्मेदारी दी गई है. साथ ही डॉ. अमित कुमार जैन को आर्थिक अपराध इकाई (EOU) का एडीजी बनाया गया है.

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए सरकार में मंत्रियों के शपथ और विभागों के बंटवारे के बाद स्पष्ट रूप से अपनी प्राथमिकताएं बताई थी. उन्होंने मंत्रियों से भी प्रशासनिक सुधार और जवाबदेही पर जोर देने के लिए कहा था.

मंत्रियों ने भी कहा था कि वो अपने-अपने विभाग में जवाबदेही को अच्छी तरह निभाएंगे और इसमें किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सम्राट चौधरी ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार के मामले में 'ज़ीरो टॉलरेंस' (बिल्कुल भी बर्दाश्त न करने) की नीति अपनाने, परियोजनाओं को समय पर पूरा करने और "सात निश्चय" पहलों को तेज़ी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं.
Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: ANI

ये भी पढ़ें: बिहार में महिला मंत्रियों की औसत संपत्ति पुरुषों की तिगुनी! 5 अमीर मंत्रियों के पास आधी संपत्ति, 5 गरीब मंत्रियों के पास सिर्फ 1%

प्रदेश में विपक्ष बढ़ते अपराध, बलात्कार के मामलों और हिंसा को मुद्दा बनाता रहा है. ऐसे में सीएम सम्राट को नौकरशाही में विश्वास और कार्यकुशलता बनाए रखना (भले ही गुटबाज़ी और भ्रष्टाचार की समस्याएं मौजूद हों) बेहद ज़रूरी है.

इस मामले में सम्राट चौधरी की तुलना पड़ोसी राज्य यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की जाएगी. अपराध पर सख़्त कार्रवाई करना और साथ ही सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखना, सीएम के "विकसित बिहार" के एजेंडे के लिए बहुत ज़रूरी है.

ये भी पढ़ें: पटना में लाठीचार्ज, TRE एग्जाम की मांग कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
16 IPS Officers Transferred In Bihar, IPS Officers Transferred In Bihar, Vikas Vaibhav Appointed IG, Magadh Range IG, CM Samrat Chaudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com