विज्ञापन
This Article is From May 14, 2026

बिहार: शादी के लिए घर छोड़ भागे युवक-युवती... लेकिन बाद में प्रेमी ने खुद बुलाई पुलिस; गोपालगंज में चौंकाने वाला मामला

गोपालगंज में अलग-अलग धर्म के प्रेमी युगल की कहानी तब चर्चा में आई जब बीमार प्रेमिका को बचाने के लिए प्रेमी ने पुलिस की मदद ली. मोतिहारी से भागे इस जोड़े की शादी में परिवार और धर्म अड़ंगा बने हुए हैं.

बिहार: शादी के लिए घर छोड़ भागे युवक-युवती... लेकिन बाद में प्रेमी ने खुद बुलाई पुलिस; गोपालगंज में चौंकाने वाला मामला
Gopalganj: घर से भागे हुए प्रेमी और प्रेमिका

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में प्यार और फिर अस्पताल के चक्कर की एक अनोखी कहानी सामने आई है. यहां मामला सामने आया है कि एक प्रेमी और प्रेमिका शादी करने के लिए घर से भागे थे, लेकिन उनकी मंजिल उनको शादी के मंडप की जगह अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले आई. इसके सबसे रोचक बात यह है कि वे दोनों पुलिस की गाड़ी से अस्पताल पहुंचे थे.

घर से भागे, लेकिन रास्ते में बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, मोतिहारी जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के रहने वाले गुरमीत कुमार और सारीन खातून पिछले दो दिनों से अपने घर से दूर थे. दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाई थीं और शादी करने के इरादे से निकले थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था. भागने के दौरान अचानक सारीन की तबीयत काफी ज्यादा बिगड़ गई. घबराया हुआ गुरमीत अपनी प्रेमिका को बचाने के लिए सड़कों पर मदद मांगने लगा.

पुलिस बनी मददगार, अस्पताल में भर्ती

जब सारीन की हालत नाजुक होने लगी, तब प्रेमी गुरमीत ने बिना देर किए 'डायल 112' पुलिस टीम से संपर्क साधा. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मानवता दिखाते हुए बीमार युवती को तुरंत गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों की मुस्तैदी की वजह से समय पर इलाज शुरू हो सका और फिलहाल युवती की हालत स्थिर बताई जा रही है.

शादी के लिए परिवारों का विरोध

गुरमीत और सारीन के बीच का यह रिश्ता उनके परिवारों को मंजूर नहीं था. अलग-अलग धर्म और जाति से होने के कारण घरवाले इस विवाह के सख्त खिलाफ थे. प्रेमी युगल का कहना है कि इसी सामाजिक दबाव और विरोध की वजह से उन्हें घर छोड़ने जैसा कड़ा कदम उठाना पड़ा.

पुलिस कर रही है जांच

गोपालगंज पुलिस ने इस पूरे मामले की जानकारी मोतिहारी पुलिस और दोनों के परिजनों को दे दी है. पुलिस अब दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर रही है और मामले की कानूनी जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें- सुसाइड या धर्मांतरण का दबाव? नाबालिग छात्र की मौत के बाद भाई का सनसनीखेज आरोप-'लड़की के कहने पर किया खतना'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gopalganj, Bihar News, Love Marriage, Dial 112, Sadar Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com