विज्ञापन

मंत्री विजय चौधरी से बोले नीतीश, शाम को आइए, एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है.. पूर्व CM के मन में चल क्या रहा है?

Nitish Kumar: बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज अचानक जेडीयू ऑफिस के दौरे पर पहुंचे. इसके बाद वो मंत्री विजय चौधरी के आवास पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की.

मंत्री विजय चौधरी से बोले नीतीश, शाम को आइए, एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है.. पूर्व CM के मन में चल क्या रहा है?
अचानक जेडीयू ऑफिस पहुंचे पूर्व सीएम नीतीश कुमार (फोटो- जेडीयू एक्स पोस्ट)
पटना:

बिहार के पूर्व सीएम नीतीश कुमार आज अचानक राज्य के कैबिनेट मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर पहुंच गए. इस दौरान नीतीश कुमार ने उनसे कहा कि आज शाम में आइए और एक-एक चीज बताइए क्या हो रहा है और क्या नहीं. नीतीश ने कहा कि अच्छे से काम करिए. नीतीश के इस बयान के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है. गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही नीतीश कुमार की जगह बीजेपी के सम्राट चौधरी राज्य के सीएम बने हैं. 

नीतीश बोले- अच्छे से काम करिए 

पूर्व सीएम मंत्री विजय चौधरी के घर पर पहुंचे और उनसे मुलाकात की. जब वो जाने लगे तो उन्होंने विजय चौधरी से कहा कि शाम में आइए और एक-एक चीज हमें बताइए. इस खास बातचीत के बाद सियासी गलियारे में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है. माना जा रहा है कि नीतीश सरकार और संगठन के कामकाज पर फीडबैक लेना चाह रहे हैं. 

जेडीयू कार्यालय पहुंचे नीतीश 

इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक जदयू पार्टी कार्यालय पहुंचे थे.  जेडीयू पार्टी कार्यालय जब नीतीश कुमार पहुंचे तो तमाम कार्यकर्ताओं से उन्होंने मुलाकात किया. इस दौरान नीतीश कुमार ने कहा की चिंता मत कीजिए काम करते रहिए सब कुछ ठीक हो रहा है. हालांकि, पार्टी कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम किया जाता है जिनमें तीन मंत्री उपस्थित रहते हैं. जब नीतीश कुमार पहुंचे तो एक भी मंत्री नहीं थे फिर भागे भागे मंत्री अशोक चौधरी जदयू पार्टी कार्यालय पहुंचे. नीतीश लगभग 10 मिनट रुके, फिर पार्टी कार्यालय से निकल गए. 

लेखक के बारे में
img
शिवम कुमार
Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Samrat Choudhary, Minister Vijay Choudhary
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com