चक्रवाती तूफान अर्नब ने आंध्र प्रदेश में काफी कहर बरपाया है. कई इलाकों में भारी बारिश और तेज आंधी से पेड़ उखड़ गए हैं. वहीं, ओडिशा में 30,000 से ज्यादा लोग सुरक्षित जगह पहुंचाए गए हैं. 16 जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद करने पड़े हैं. इस दौरान 50 ट्रेनें रद्द करनी पड़ी हैं. विजयवाड़ा-विशाखापत्तनम एयरपोर्ट पर 21 उड़ानें रद्द हुई हैं. आंध्र, ओडिशा, बंगाल, तमिलनाडु और पुडुचेरी चक्रवात का प्रभाव देखने को मिल रहा है. पुडुचेरी में सीने-कमर तक पानी कई इलाकों में जमा हो गया है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है.