विज्ञापन
This Article is From Oct 27, 2020

'प्रधानमंत्री के 6 भाई-बहन हैं' : नीतीश कुमार के 8-9 बच्चों वाले तंज पर बोले तेजस्वी यादव

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी पर निशाना साध रहे हैं.

तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर किया पलटवार
पटना:

बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election 2020) के सियासी रण में तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि कहीं न कहीं नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी (PM Modi) पर निशाना साध रहे हैं. उन्होंने क्योंकि मोदी जी भी 6-7 भाई बहन हैं. बता दें कि नीतीश ने हाजीपुर में एक रैली के दौरान कहा कि जो लोग आठ-आठ, नौ-नौ बच्चा पैदा कर रहे हैं वो विकास क्या करेंगे. नीतीश के इस बयान पर तेजस्वी ने पलटवार किया है. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश कुमार के इस बयान से महिलाओं की मर्यादा को ठेंस पहुंची है. वह लोगों का ध्यान भटकाने के लिए बयान दे रहैं. तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री रोजगार और गरीबी पर बात करने से बच रहे हैं. तेजस्वी यादव ने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं कि नीतीश जो भी कहते हैं मैं उनकी बातों को आशीर्वचन की तरह लेता हूं.  

Read Also: PM मोदी के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी यादव ने 'बेरोजगारी-पलायन-शेलटर होम कांड' समेत पूछे ये 11 सवाल 

बता दें इस बार बिहार विधान चुनाव प्रचार में नेता एक दूसरे पर व्यक्तिगत आरोप लगाने में पीछे नहीं नजर आ रहे हैं. ख़ासकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो अपने हर भाषण में लालू-राबड़ी राज की चर्चा कर सबको याद दिलाते हैं कि उस दौरान स्थिति किस तरह की हुआ करती थी. सोमवार को उन्होंने हाजीपुर की चुनावी सभा में यहां तक कह डाला कि किसी को चिंता हैं आठ-आठ, नौ-नौ बच्चा पैदा करते रहते हैं. किसी को बेटी पर भरोसा नहीं है. नीतीश कुमार ने पूछा कैसा बिहार बनाना चाहते है,  मुख्यमंत्री ने लोगों को चेताया कि ऐसे लोग अगर सत्ता में आ गये तो बुरा हाल होगा. 

Read Also: बिहार चुनाव : BJP के पुराने योद्धा, सुशील कुमार मोदी की बड़ी अग्निपरीक्षा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को प्रथम चरण के चुनाव प्रचार का अंतिम दिन था. बुधवार को लोग पहले चरण के उम्मीदवारों की किस्मत को EVM में दर्ज कराएंगे. 3 नवंबर को दूसरे और 7 नवंबर को तीसरे चरण के तहत मतदान होगा. चुनाव परिणामों का ऐलान 10 नवंबर को किया जाएगा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, Lalu Prasad Yadavm, Nitish Kumar, Tejshwi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com