- बिहार में दूसरे चरण के मतदान की समाप्ति के बाद एग्जिट पोल के नतीजे भी आने लगे है
- ज्यादातर एग्जिट पोल में नीतीश की अगुवाई वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है
- तेजस्वी यादव की अगुवाई वाला गठबंधन अबकी बार फिर से पिछड़ता दिख रहा है.
बिहार विधान सभा चुनाव में 122 सीटों पर दूसरे चरण का मतदान पूरे उत्साह के साथ हुआ. दूसरे चरण में लोगों ने रिकॉर्डतोड़ वोटिंग की. यही वजह है कि 5 बजे तक मतदान 67 फीसद के आसपास हो चुका था. अब एनडीटीवी आपको दिखा रहा है एग्जिट पोल्स के रुझान. एग्जिट पोल में बिहार का मूड पता चलेगा कि जनता फिर एनडीए को फिर से सिर आंखों पर बैठाती है या महागठबंधन राज्य में परिवर्तन देगी या फिर प्रशांत किशोर की जन सुराज सबका खेल बिगाड़ कर नया समीकरण बनाएगी?

बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों में से सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की जरूरत होती है. People's Pulse का एग्जिट पोल
| दल | सीटें | वोट शेयर |
| NDA (BJP + JD(U) + Allies) | 133 से 159 सीटें | NDA – 46.2% |
| महागठबंधन (RJD + INC + Left) | 75 से 101 सीटें | 37.9% |
| जन सुराज (Prashant Kishor) | 0 से 5 सीटें | 9.7% |
| अन्य (Others) | 2 से 8 सीटें | 6.2% (Margin of Error ±3%) |
इसका मतलब यह हुआ कि NDA स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बना सकती है, जबकि महागठबंधन को दूसरी पोज़िशन मिलती दिख रही है. वोट प्रतिशत के लिहाज से NDA को बढ़त साफ दिख रही है. जन सुराज पार्टी लगभग 10% वोट लेकर एक नई राजनीतिक शक्ति के रूप में उभरती दिख रही है.
| EXIT POLL | NDA | महागठबंधन | जनसुराज पार्टी | अन्य |
| चाणक्य स्ट्रैटजीज | 130-138 | 100-108 | 0-0 | 3-5 |
| दैनिक भास्कर | 145-160 | 73-91 | 0-3 | 5-7 |
| DV रिसर्च | 137-152 | 83-98 | 2-4 | 1-8 |
| JVC | 135-150 | 88-103 | 0-1 | 3-6 |
| Matrize | 147-167 | 70-90 | 0-2 | 2-8 |
| P-मार्क | 142-162 | 80-98 | 1-4 | 0-3 |
| पीपल इनसाइट्स | 133-148 | 87-102 | 0-2 | 3-6 |
| पीपल पल्स | 133-159 | 75-101 | 0-5 | 2-8 |
| पोल ऑफ पोल्स | 147 | 90 | 1 | 5 |
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं