विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

बिहार: सुशील मोदी ने कहा, सीबीआई जल्द तेजस्वी के खिलाफ दायर करेगी चार्जशीट

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा हैं कि सीबीआई जल्द तेजस्वी यादव के खिलाफ जमीन के बदले होटल मामले में आरोप पत्र दायर करेगी.

बिहार: सुशील मोदी ने कहा, सीबीआई जल्द तेजस्वी के खिलाफ दायर करेगी चार्जशीट
पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा हैं कि सीबीआई जल्द तेजस्वी यादव के खिलाफ जमीन के बदले होटल मामले में आरोप पत्र दायर करेगी. मोदी ने विधान सभा में विपक्ष के नेता के साथ नोकझोंक के दौरान ये पूछे जाने पर कि क्या कोई एजेंसी ने उनके ख़िलाफ़ कोई आरोप पत्र दायर किया हैं तब मोदी ने कहा कि जल्द उनके खिलाफ चार्जशीट दायर किया जाएगा.

पढ़ें: बिहार: नीतीश और सुशील मोदी का मुखौटा पहनकर विधानसभा पहुंचे राजद विधायक

ये नोकझोंक उस समय शुरू हुआ जब तेजस्वी यादव प्रश्न काल खत्म होने के बाद बोलना शुरू किया कि राज्य में हर दिन एक नया घोटाला सामने आता हैं और मुख्यमंत्री भीष्म पितामह की तरह बैठे हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि घोटाले की जांच में केवल छोटे-छोटे कर्मचारियों या अधिकारियों को फंसाया जा रहा हैं लेकिन किसी वरिष्ठ अधिकारी के ख़िलाफ़ कारवाई नहीं होती. इस पर मोदी ने कहा कि अपनी बेनामी संपती के बारे में बोलिए कि कैसे 28  साल में हज़ारों करोड़ों के 28 संपती के मालिक बन गए. इस पर तेजस्वी ने कहा ज़रूर बताएंगे सब सार्वजनिक सूची को बेनामी बना दिया गया.

पढ़ें: बिहार: उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने लालू से पूछा कि क्या आप भी डर गए?

इसके बाद तेजस्वी ने मोदी की चचेरी बहन रेखा मोदी के नाम का ज़िक्र किया और पूछा उनके परिवार के पास संपती कहां से आई. तब सुशील मोदी ने कहा मंगलवार को दिल्ली से पटना केवल जांच एजेंसियों का सामना कर रहे हैं और जल्द सीबीआई उनके खिलाफ आरोप पत्र दायर करेगी. तेजस्वी की अपनी सफ़ाई थी कि जब तक वो मंत्री रहे उनके विभाग में ना कोई घोटाला हुआ और ना ही किसी ने उनके ऊपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया.

VIDEO: सुशील मोदी के घर में घुसकर उन्हें मारूंगा : तेजप्रताप
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sushil Modi, Tejashwi Yadav, CBI, Chargesheet, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com