विज्ञापन
This Article is From Jan 10, 2019

दिल्ली से बिहार जा रही थी ट्रेन, मास्क पहन कर घुसे 15 बदमाश, बंदूक के जोर पर 1 घंटे तक 200 यात्रियों को लूटा

बिहार में ट्रेन में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है. चेहरे पर मास्क और हाथों में बंदूक लिए करीब दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने बुधवार की रात मुसाफिरों के बीच तांडव किया और बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया.

Also Read in
दिल्ली से बिहार जा रही थी ट्रेन, मास्क पहन कर घुसे 15 बदमाश, बंदूक के जोर पर 1 घंटे तक 200 यात्रियों को लूटा
बिहार में ट्रेन लूट की बड़ी घटना सामने आई है . (प्रतीकात्मक तस्वीर)
पटना:

बिहार में ट्रेन में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है. चेहरे पर मास्क और हाथों में बंदूक लिए करीब दर्जन भर से अधिक बदमाशों ने बुधवार की रात मुसाफिरों के बीच तांडव किया और बड़ी लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. दरअसल, बिहार के क्यूल और जमालपुर स्टेशन के बीच धनौरी स्टेशन (लखीसराय) के पास ट्रेन को घंटे भर से ज्यादा रोककर बदमाशों ने मुसाफिरों से लूटपाट की और उनसे पास से सभी कीमती सामान छीन लिए. 

चलती ट्रेन में लूट की वारदातें करने वाला गिरोह पकड़ा गया, महिलाओं को बनाते थे निशाना

दरअसल, बुधवार की रात धनौरी स्टेशन के पास नई दिल्ली से भागलपुर जा रही ट्रेन संख्या 12350 में करीब 9.30 बजे घंटे भर से ज्यादा देर तक रोक कर ट्रेन में डकैती होती रही. बताया जा रहा है कि करीब 15 की संख्या में बदमाश थे, जिन्होंने मास्क पहन रखा था और सबके हाथों में बंदूक थे. बदमाशों ने तीन एसी और एक स्लीपर कोच को निशाना बनाया और इस तरह से चार कोच में लूटपाट की. कोच में मौजूद एक भी मुसाफिर को बदमाशों ने नहीं छोड़ा. 

चलती ट्रेन की छत काटकर लूटे 5.78 करोड़, लेकिन हो गई नोटबंदी

ट्रेन की A 1 (2nd एसी), B2,B3 (3rd एसी) और s9 (स्लीपर) कोच में बदमाशों ने इस लूटपाट की घटना को अंजाम दिया. बदमाशों ने लूटपाट के क्रम में यात्रियों को मारा-पीटा भी है, जिसमें कुछ यात्रियों को चोटें भी आई हैं. बताया जा रहा है कि करीब 200 से ज़्यादा मुसाफिरों से लूट पाट हुई है. दरअसल, ट्रेन 12350 वीकली ट्रेन है, जो नई दिल्ली से भागलपुर जाती है.

पटना जा रही गंगा-कावेरी एक्सप्रेस में डकैतों का कहर, यात्रियों को मारपीट कर लूटा

बताया जा रहा है कि बदमाशों ने यात्रियों से मोबाइल, लैपटॉप, गहने और कैश सभी छीन लिए. हालांकि, इस मामले में जमालपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है. हालांकि, अभी तक एक भी बदमाश पुलसि की गिरफ्त में नहीं आया है. ट्रेन में लूटपाट की घटना के बाद जमालपुर से ट्रेन रात 11.48 में भागलपुर के लिए रवाना हुई. 

VIDEO: ट्रेन में लूट को अंजाम देने वाला गैंग दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Train Loot, Robbers In Train, Bihar Train, Delhi-Bhagalpur Bound Express Train, Dhanauri-Kajra, Train Robbery, Train Robbed, Lakhisarai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com