विज्ञापन

बिहार: कान में ब्लूटूथ और बांह के नीचे उपकरण छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी, BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़

गया में बीपीएससी परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है, जहां एक अभ्यर्थी कान में ब्लूटूथ छिपाकर परीक्षा दे रहा था. वीक्षकों की सतर्कता से आरोपी पकड़ा गया और पुलिस अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है. गया से रंजन सिन्हा की रिपोर्ट

बिहार: कान में ब्लूटूथ और बांह के नीचे उपकरण छिपाकर पहुंचा अभ्यर्थी, BPSC परीक्षा में हाईटेक नकल का भंडाफोड़
गया में बीपीएससी परीक्षा के दौरान हाईटेक नकल का मामला सामने आया है

Bihar News: बिहार के गया जिले में बीपीएससी परीक्षा के दौरान नकल का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. स्वराजपुरी रोड स्थित महावीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को हाईटेक तरीके से नकल करते हुए पकड़ा गया. वीक्षकों की सतर्कता और सख्ती के कारण यह मामला उजागर हो सका, जिससे परीक्षा की पारदर्शिता पर उठ रहे सवालों के बीच प्रशासन की सक्रियता भी सामने आई है.

संदिग्ध हरकत से बढ़ा शक

जानकारी के अनुसार सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी की परीक्षा चल रही थी. इसी दौरान रूम नंबर 16 में बैठे वैशाली जिले के प्रिंस कुमार की गतिविधियां वीक्षकों को संदिग्ध लगीं. वह बार-बार अपने कान को छू रहा था, जिससे परीक्षकों का ध्यान उसकी ओर गया और उस पर नजर रखी जाने लगी.

जांच में मिला ब्लूटूथ डिवाइस

शक गहराने पर जब वीक्षकों ने अभ्यर्थी से पूछताछ की तो उसने पहले टालमटोल करने की कोशिश की. लेकिन सख्ती से जांच करने पर उसके कान के अंदर छिपा ब्लूटूथ डिवाइस बरामद हुआ. यह देखकर वहां मौजूद अधिकारी भी हैरान रह गए कि नकल के लिए इतनी आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा था.

एक और उपकरण फेंकने की कोशिश

मामले को और गंभीर तब माना गया जब परीक्षा केंद्र से बाहर ले जाते समय अभ्यर्थी ने अपनी बांह के नीचे छिपाए गए एक अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण को निकालकर फेंकने की कोशिश की. हालांकि सतर्कता के चलते उसे भी बरामद कर लिया गया, जिससे यह साफ हो गया कि नकल की पूरी तैयारी के साथ वह परीक्षा देने आया था.

प्रशासन की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही सेंटर सुपरिटेंडेंट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद उसे कोतवाली थाना ले जाया गया, जहां उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं इसके पीछे कोई संगठित गिरोह तो सक्रिय नहीं है.

यह भी पढ़ें- मलेरिया रोकने वाली मछलियां और 900 साल पुराने मंदिर, बांसवाड़ा का अरथूना एक अनोखी विरासत

लेखक के बारे में
img
सौरभ कुमार मीणा
Trainee Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
BPSC Exam, Gaya News, High-tech Cheating, Bluetooth Cheating, Bihar Exam, Exam Scam
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com