विज्ञापन

71वीं BPSC मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 उम्मीदवार हुए पास

BPSC Mains Result: बिहार लोक सेवा आयोग की 71वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है. इसमें कुल 3392 उम्मीदवारों ने बाजी मारी है, जिसके बाद अब इन्हें इंटरव्यू देना होगा.

71वीं BPSC मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी, 3392 उम्मीदवार हुए पास
BPSC मेंस का रिजल्ट जारी

71वीं BPSC मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी हो गया है. इसमें कुल 3392 उम्मीदवारों का चयन हुआ है. कुल 1298 पदों के लिए मेन्स एग्जाम 25 से 30 अप्रैल के बीच हुआ था, जिसके बाद उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार था. बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाकर उम्मीदवार अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. संशोधित परीक्षा कैलेंडर में मुख्य परीक्षा का रिजल्ट सितंबर तक जारी होने की संभावना बताई गई थी, लेकिन लंबे इंतजार के बाद अब जाकर रिजल्ट जारी हुआ है. 

कैसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले BPSC की आधिकारिक वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं
  • यहां आपको Results या Latest Updates सेक्शन नजर आएगा, इनमें से किसी एक पर क्लिक करें
  • BPSC 71st CCE Mains Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें
  • क्लिक करते ही रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुलेगी, पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च करें 
  • रोल नंबर मिलने पर अपना क्वालिफाइंग स्टेटस चेक करें
  • इस रिजल्ट के पीडीएफ को डाउनलोड कर लें 

कैसे होता है चयन?

बिहार लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में सबसे पहले प्रीलिम्स परीक्षा होती है, इशके बाद मुख्य परीक्षा और फिर आखिर में इंटरव्यू होता है. इसके बाद फाइनल रिजल्ट जारी किया जाता है और फिर रैंक के हिसाब से पदों का बंटवारा होता है. इंटरव्यू के कुल 120 नंबर जुड़ते हैं, ऐसे में अब मेन्स निकालने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू क्रैक करना होगा. क्योंकि कुल 1298 पदों पर ही भर्ती होनी है, ऐसे में बाकी 2 हजार से ज्यादा उम्मीदवारों को इंटरव्यू राउंड के बाद बाहर कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें | OBC आरक्षण: मां-बाप की सैलरी नहीं, उनकी पोस्ट-सेवा स्थिति से तय हो क्रीमी लेयर, सुप्रीम कोर्ट का फैसला

यह भी पढ़ें | JSSC-CGL अभ्यर्थियों को दिवाली का तोहफा, सरकारी नौकरी पर मंडराता खतरा टला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bpsc Mains Result, BPSC Result, BPSC Civil Service Exam, Bpsc.gov.in
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com