विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2021

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के नाम पर चल रही चर्चा- सूत्र

सूत्रों ने कहा कि सोमवार रात बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई. बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई.

Nitish Cabinet Expansion: बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, मंत्रियों के नाम पर चल रही चर्चा- सूत्र
विधायकों की संख्या के हिसाब से मंत्रियों की संख्या तय होगी (फाइल फोटो)
पटना:

बिहार में मंत्रिमंडल का विस्तार (Cabinet Expansion) जल्द ही होगा. मंत्रिमंडल विस्तार में कोई बाधा नहीं है. भारतीय जनता पार्टी (BJP) से जुड़े सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. सूत्रों का कहना है कि मंत्रियों की संख्या और मंत्रालय को लेकर सरकार गठन के समय ही सहमति बन चुकी है. किसे मंत्री बनाना है इस पर चर्चा चल रही है. बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में सरकार गठन के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

सूत्रों ने कहा कि सोमवार रात बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा के घर बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक हुई . बैठक में नड्डा के अलावा भूपेन्द्र यादव, सुशील मोदी, संजय जायसवाल, राधामोहन सिंह, तारकेश्वर प्रसाद और संगठन मंत्री नागेंद्र भी मौजूद रहे. बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार पर भी चर्चा हुई.

उन्होंने कहा कि अभी बीजेपी कोटे के मंत्रियों के पास जो अतिरिक्त प्रभार हैं उन्हीं में से बीजेपी कोटे के नए मंत्रियों को प्रभार दिए जाएंगे. विधायकों की संख्या के हिसाब से मंत्रियों की संख्या तय होगी. अब भी बीजेपी के मंत्रियों की संख्या ज्यादा है और आगे भी रहेगी. बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक में संभावित नामों पर भी चर्चा हुई.

वीडियो: नीतीश कुमार बोले, BJP की सूची नहीं मिलने से बिहार में नहीं हो पा रहा कैबिनेट विस्तार

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar Cabinet Expansion, Bihar Cabinet Expansion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com