Bihar Budget 2025: चुनावी साल में नीतीश सरकार ने इस कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर दिया. बिहार विधानसभा में वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश किया. इसमें कई बड़ी घोषणाएं की गईं हैं. वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कुल 3 लाख 17 हजार करोड़ रुपये का बजट पेश किया गया है. इसमें महिलाओं के लिए कई भी बड़ी घोषणाएं की गईं हैं. बजट पेश होने के बाद नीतीश कुमार इतने खुश हुए कि सम्राट चौधरी को गले से लगा दिया.
सम्राट चौधरी ने पेश किया बजट - UPDATES
- 3 लाख 17 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया.
- निजी निवेश को प्रौत्साहित किया गया है.
- राज्य के आर्थिक विकास को तेज करने के लिए रोजगार युक्त निवेश को बढ़ावा दिया गया.
- वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट 2024-25 के बजट से 38 हजार करोड़ रुपये अधिक है.
- वार्षिक स्कीम का बजट 1 लाख 16 हजार करोड़ रुपये रखा गया है, जो वित्त वर्ष 2024-25 से लगभग 16 हजार 750 करोड़ रुपये अधिक है.
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में स्थापना और प्रतिवय व्यय का बजट लगभग 2 लाख 135 करोड़ रुपये है.
- बजट में 1543 करोड़ रुपये का ऋण प्रस्तावित है.
- वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल पुंजीगत व्यय लगभग 64 हजार 894 करोड़ रुपये है.
- शिक्षा विभाग को 60 964 करोड़ रुपये, स्वास्थ्य विभाग को 20 हजार 335 करोड़ रुपये, शहरी और ग्रामीण सड़कों को 17 हजार 908 करोड़ रुपये, गृह विभाग को 17 हजार 831 करोड़ रुपये, ग्रामीण विकास को 16 हजार 93 करोड़ रुपये, ऊर्जा विभाग को 13 हजार 484 करोड़ रुपये, समाज कल्याण विभाग व अन्य विभागों को 13 हजार 368 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित किया गया है.
बिहार बजट 2025-26 की खास बातें
- कन्या विवाह मंडप का निर्माण होगा
- पटना में महिला हाट का शुभारंभ किया जाएगा
- बस स्टैंड को आधुनिक रूप से विकसित किया जाएगा
- किसानों के आय में वृद्धि के लिए बिहार खाद्य प्रसंस्करण नीति लाई जाएगी
- कामकाजी महिलाओं के लिए आश्रय होम की व्यवस्था की जाएगी
- राज्य के सभी प्रखंडों में एक एक डिग्री कॉलेज खोला जाएगा
- कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास की स्थापना
- बिहार कैंसर केयर सोसाइटी की स्थापना, सबसे अधिक कैंसर मरीज बेगूसराय में इसलिए वहां एक कैंसर अस्पताल खोला जाएगा
- पिछड़ा और अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्रों की छात्रवृति दुगुनी की जाएगी
- राज्य के शेष सभी प्रखंड में आउट डोर स्टेडियम बनाया जाएगा
- महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा जिसमें चालक , कंडक्टर सभी महिला होंगे

इससे पहले सोमवार को प्रश्नोत्तर काल और शून्य काल हुआ जिसमें विपक्षी सदस्यों की तरफ से जमकर हंगामे किए गए. बाद में स्पीकर ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थागित कर दिया. गौरतलब है कि सोमवार को बिहार विधानसभा के बाहर भी विपक्षी सदस्यों ने प्रदर्शन किया. चालू वित्तीय वर्ष का वार्षिक बजट 2.79 लाख करोड़ रुपये का है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें-:
जनता की सभी उम्मीदों को पूरा करेंगे, दिल्ली के विकास का बजट पेश होगा: CM रेखा गुप्ता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं