बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) की तारीख नजदीक आने के साथ ही नेताओं के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है. लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर शराबबंदी (Liquor Ban) को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है. बिहार की माताएं-बहनें अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहतीं.
चुनाव अखाड़े में अकेले उतरे चिराग पासवान ने शनिवार को नीतीश कुमार और उनकी सरकार पर एक बार जोरदार हमला बोला. पासवान ने अपने ट्वीट में कहा, "शराबबंदी के नाम पर बिहारियों को तस्कर बनाया जा रहा है. बिहार की माताएं-बहनें अपनों को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती. बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है कि बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है, लेकिन सब के सब को मानो सांप सूंघ लिया है."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शराबबंदी के नाम पर बिहारीयों को तस्कर बनाया जा रहा है।बिहार कि माताएँ बहने अपनो को तस्कर बनते नहीं देखना चाहती।बिहार के मुख्यमंत्री के संग सभी मंत्रियों को पता है की बिहारी रोज़गार के अभाव में शराब तस्करी के तरफ बढ़ रहा है लेकिन सब के सब को मानो साँप सूँघ लिया है।#असम्भवनीतीश
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 24, 2020
बता दें कि चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से तल्ख होते रिश्तों के चलते बिहार चुनाव (Bihar Polls 2020) में एनडीए गठबंधन से अलग चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया है. चिराग की पार्टी लोजपा ने नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू (JDU) के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं. लोजपा ने कुछ जगहों पर बीजेपी के खिलाफ भी प्रत्याशी मैदान में खड़े किए हैं. हालांकि, चिराग पासवान लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ में जुटे हुए हैं.
पिछले काफी समय से चिराग पासवान और नीतीश कुमार के बीच जुबानी जंग जारी है. चुनाव के साथ आरोप-प्रत्यारोप का यह दौर और तेज हो गया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं