बिहार में पहले चरण के मतदान (Bihar Assembly Elections) से दो दिन पहले, लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान (Chirag Paswan) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर हमले तेज कर दिए हैं. पासवान ने नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए करारा हमला बोला है. पासवान ने कहा कि मुझे लगता है कि मुख्यमंत्री के लिए "जेल सही जगह है." चिराग पासवान ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, "ऐसा संभव नहीं कि नीतीश कुमार घोटालों में शामिल नहीं हों."
चिराग पासवान की ओर से यह प्रतिक्रिया नीतीश कुमार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार करने वालों को जेल भेजने वाले अपने वादे के जवाब में आया है.
-
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब
लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा, "मैंने कहा था कि यदि वे दोषी हैं, तो जांच के बाद उनको जेल भेजा जाएगा. ऐसा कैसे संभव है कि मुख्यमंत्री को इतने बड़े पैमाने पर चल रहे भ्रष्टाचार और घोटाले की भनक नहीं है? अगर उन्हें जानकारी नहीं है तो जांच होनी चाहिए. हालांकि, लोगों का और मेरा मानना है कि वह इसमें शामिल हैं, वह भ्रष्टाचारी हैं और किसी भी भ्रष्ट व्यक्ति को जेल भेजना चाहिए."
पासवान ने कहा, "किसी भी भ्रष्ट नेता को खुलेआम घुमने की इजाजत नहीं होनी चाहिए. नीतीश कुमार के लिए जेल ही सही जगह है."
(एएनआई के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं