नई दिल्ली:
बिहार के छपरा जिले के एक स्कूल की छात्रा ने आरोप लगाया है कि पिछले 7 महीने से उसके साथ गैंगरेप किया जा रहा है और उसे ब्लैकमेल भी किया जा रहा है. यह मामला छपरा जिले के एकमा थाना क्षेत्र का है. छपरा सदर के डीएसपी एके सिंह ने बताया कि बिहार के सारण में एक स्कूल की नाबालिग छात्रा से रेप के मामले में 18 आरोपियों में से छह को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस पूरे मामले में गैंगरेप और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज हुआ है.
यूपी: महिला कहती रही 'भइया ऐसा काम मत करो', 3 आरोपी करते रहे बदसलूकी और चौथे ने बनाया वीडियो
एकमा थाना के परसा गढ़ स्थित स्कूल में पढ़ने वाली दसवीं कक्षा की छात्रा ने शिकायत में कहा है कि दिसम्बर 2017 में उसके साथ उसी के क्लास के एक युवक ने दुष्कर्म किया. उसके बाद उसी की ब्लैकमेलिंग कर क्लास के चार-पांच युवकों के अलावा दो शिक्षकों और प्रिंसिपल ने भी छात्रा का यौन शोषण किया.
कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी को सोशल मीडिया पर धमकी देने वाला अहमदाबाद से गिरफ्तार
छात्रा ने बताया कि यह सिलसिला पिछले छह महीने से चलता आ रहा था. 13 वर्षीय छात्रा ने अपने पिता के साथ शुक्रवार को एकमा थाने में पहुंचकर थानेदार अनुज कुमार सिंह को जब अपनी आप बीती सुनाई तो थानाप्रभारी के होश उड़ गए. आनन-फानन में उसकी सूचना महिला थाने को देकर छात्रा का बयान दर्ज किया गया. महिला थानाप्रभारी ने छात्रा को अपने साथ ले जाकर छपरा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करवाया.
बेंगलुरु : महिला को अगवाकर रेप की कोशिश करने वाला कैब ड्राइवर गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए सिविल सर्जन ने मेडिकल बोर्ड का गठन कर नाबालिग की जांच करवाई. वहीं सारण के एसडीपीओ अजय कुमार सिंह ने अपने दल बल के साथ एकमा थाना के परसा गढ़ पहुंचकर स्कूल के प्रिंसिपल समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इस मामले के फरार आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.
VIDEO: मंदसौर रेप के आरोपियों को जेल में रखने से इनकार, जान का खतरा
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bihar, Saran District, School Principal, Teachers, Fellow Students, Rape