पटना: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता लालू प्रसाद और बीजेपी के एमएलसी पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में पवन सिंह, लालू यादव के पैर छूते हुए दिख रहे हैं. पवन सिंह कहते हैं, "चाचा, बहुत दिन बाद मिले." पवन सिंह और लालू यादव की इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है.
दरअसल, पटना के ज्ञान भवन में रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के ग्रैंड फिनाले का कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में भोजपुरी स्टार समेत राजनीतिक हस्तियां भी पहुंची थीं. कार्यक्रम में राजद प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव भी पहुंचे थे. तभी वहां भोजपुरी स्टार और बीजेपी एमएलसी पवन सिंह भी पहुंच गए. पवन सिंह ने लालू यादव को देखते ही उनके पैर छू लिए और कहा, चाचा, बहुत दिन बाद मिले.
भोजपुरी बवाल के ग्रैंड फिनाले में पवन सिंह ने लालू यादव से लिया आशीर्वाद। pic.twitter.com/8GGaPVMe8R
— Shivam Kumar (@Shivamjournal) August 25, 2026
एक साथ नजर आए पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली और काजल राघवानी
भोजपुरी सिनेमा की दुनिया में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव 'निरहुआ', आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी जैसे नाम किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. इन कलाकारों ने अपनी फिल्मों और गानों के जरिए करोड़ों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है. अब ये सितारे रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आ रहे हैं.
'भोजपुरी बवाल' में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव पहली बार एक साथ नजर आए.
शो के जरिए कोशिश की गई कि दर्शक इन सितारों को सिर्फ फिल्मों और गानों के जरिए नहीं, बल्कि एक आम इंसान के रूप में भी जान सकें.
यह भी पढ़ें- Bhojpuri Bawal: कौन हैं पाखी हेगड़े? जिनके भोजपुरी बवाल में शादी के सवाल पर निरहुआ के चेहरे से गायब हुई हंसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं