विज्ञापन

बिहार: न लग्जरी कार, न शोर-शराबा, बारात के लिए सजा दी बैलगाड़ी; दूल्हे के साथ बैठे JDU विधायक

बिहार के बेगूसराय में हुई इस शादी और बारात की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. इस शादी में एक तरफ जहां बारात लग्जरी गाड़ियों की बजाय बैलगाड़ी से निकली. वहीं लड़का के लिए भी आकर्षक ढंग से बैलगाड़ी सजाया गया था.

बिहार: न लग्जरी कार, न शोर-शराबा, बारात के लिए सजा दी बैलगाड़ी; दूल्हे के साथ बैठे JDU विधायक
बारात के लिए सजा दी बैलगाड़ी; दूल्हे के साथ बैठे JDU विधायक

बेगूसराय में एक बारात इन दिनों चर्चा में है. चर्चा इस बात की नहीं है कि लकड़ी या लड़का या फिर बिना दहेज़ की शादी हो रही है. यह शादी इसलिए चर्चा में है कि इस शादी में बारात किसी लग्जरी कार से नहीं, बल्कि फ़िल्म नदिया के पार की तर्ज पर बैलगाडी से गुंजा के गांव पहुंची. आधुनिकता के इस दौर में चकाचौंध करने वाली शादी में बैलगाड़ी का प्रयोग आपको हैरान और पापुलैरिटी पाने भर की बात लगती होगी. पर यह ना तो पॉपुलैरिटी पाने का हिस्सा है, ना किसी रील्स का हिस्सा है. बल्कि अपनी परंपरा को फिर से स्थापित करने का एक अनोखा प्रयास है, जिसकी चर्चा आज हर तरह हो रही है.

इस कहानी के अगले हिस्से को सुनकर आपका शक यकीन में बदल जायेगा, बल्कि आप भी वाह वाह कहे बिना नहीं रह पाएंगे. अपनी सदियों पुरानी इस परंपरा को तब और बल मिला. जब दूल्हा के साथ उस बैलगाडी में स्थानीय जदयू के विधायक भी कई किलोमीटर तक की यात्रा कर दूल्हे के साथ लड़की के गावं बारात लेकर पहुंचे. इसके लिए बैलगाड़ी को अच्छे से सजाया गया था, जिसका वीडियो अब सोशल में तेजी से वायरल हो रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

17 अप्रैल को थी शादी

दरअसल यह मामला 17 अप्रैल का है, जब बेगूसराय जिले के छौराही प्रखंड के पुरपथार गांव निवासी चंद्रकांत यादव के पुत्र प्रिंस यादव की शादी समस्तीपुर जिले के हसनपुर में तय हुई थी. शादी को यादगार और अलग बनाने के लिए परिवार ने पारंपरिक परिवहन साधन यानी बैलगाड़ी से बारात निकालने का फैसला लिया. इसके बाद पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बन गया. बारात के दिन दर्जनों बैलगाड़ियों को आकर्षक तरीके से सजाया गया था. फूलों, रंगीन कपड़ों और लाइटों से सजी इन बैलगाड़ियों ने पूरे माहौल को ग्रामीण संस्कृति की झलक से भर दिया.

दूल्हे के लिए सजाई गई बैलगाड़ी

दूल्हे के लिए विशेष रूप से एक अलग बैलगाड़ी तैयार की गई थी, जिसे बेहद खूबसूरत ढंग से सजाया गया था. जैसे ही बारात निकली, गांव के लोग इसे देखने के लिए उमड़ पड़े. इस शादी में चेरियावरियारपुर के जदयू विधायक अभिषेक आंनद भी आमंत्रित थे. इस हाल में विधायक भी लग्जरी गाड़ी छोड़ कर पूरी बारात बैलगाडी में बैठ कर गए. इस दौरान उसके साथ उसके बॉडीगार्ड और समर्थक भी थे. भले ही देश में पेट्रोल डीजल की किल्लत न हो, पर अब नागरिकों ने इसका समाधान ढूंढने के लिए अपने पारंपरिक यातायात व्यवस्था की ओर रुख करने लगे हैं.

सोशल पर चर्चा का विषय बनी यह शादी

बिहार के बेगूसराय में हुई इस शादी और बारात की तस्वीरें इन दिनों इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहा है. इस शादी में एक तरफ जहां बारात लग्जरी गाड़ियों की बजाय बैलगाड़ी से निकली. वहीं लड़का के लिए भी आकर्षक ढंग से बैलगाड़ी सजाया गया था. इतना ही नहीं अपने जनता के यहां से शादी का कार्ड पाने के उपरांत जदयू के क्षेत्रीय जेडीयू विधायक अभिषेक आनंद भी इस बारात में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने भी अपनी गाड़ी की बजाय लड़का के साथ बारात में बैलगाड़ी से ही पूरी दूरी तय की.

इसके बाद इस इस शादी का वीडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है. कुल मिलाकर बेगूसराय की यह शादी न सिर्फ एक पारिवारिक आयोजन रही, बल्कि इसने समाज को एक नया संदेश देने का काम भी किया. बैलगाड़ी पर निकली इस बारात ने यह साबित कर दिया कि परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाकर भी खास और यादगार पल बनाए जा सकते हैं. आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस तरह की पहल दूसरे इलाकों में भी देखने को मिलती है या नहीं.

यह भी पढे़ं-

बेटा न फंस जाए, पिता ने बहू का 'दृश्यम' स्टाइल में किया मर्डर, गन्ने के खेत में छिपा दी लाश, फिर पकड़ा कैसे गया?

ब‍िहार: "घर चलो, तुमको ठीक कर दूंगा", वरमाला में दूल्‍हे की धमकी पर भड़की दुल्‍हन; शादी से क‍िया इनकार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Begusarai News, Begusarai Viral Video, Begusarai News Today, Bihar Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com