विज्ञापन

जिस जगह पिता को मारी थी गोली, वहीं 9 साल बाद बेटे की हत्या; मर्डर केस की गुत्थी ने सबको उलझाया

बेगूसराय में एक युवक की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जिस जगह पिता को मारी थी गोली, वहीं  9  साल बाद बेटे की हत्या; मर्डर केस की गुत्थी ने सबको उलझाया
मृतक बिरजू कुमार साहनी और उसके पिता राजेंद्र साहनी.

बिहार के बेगूसराय जिले के परिहारा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. जहां बेखौफ अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. चौंकाने वाली बात यह है कि मृतक के पिता की भी साल 2015 में ठीक इसी स्थान पर गोली मारकर हत्या की गई थी. मृतक बिरजू कुमार सहनी परिहारा गांव का रहने वाला था. घटना के बाद से इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है. वहीं, पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन में जुट गई है. 

8-10 लोगों ने किया अपहरण

मृतक के परिजनों ने घटना के संबंध में बताया कि रविवार (5 अप्रैल) की देर शाम  बिरजू खाना खाकर बांध पर टहलने के लिए घर से निकला था. बिरजू के घर से निकलने के महज 10 मिनट बाद एक युवक ने सूचना दी कि 8-10 लोगों ने उसे जबरन उठा लिया है. ​परिजनों ने जब तलाश शुरू की तो रास्ते में खून के धब्बे मिले. 

बिरजू के घर में पसरा मातम.

बिरजू के घर में पसरा मातम.

खून के धब्बों का पीछा करते पहुंच गए ग्रामीण

ग्रामीणों ने ​निशानों का पीछा करना शुरू किया. ग्रामीण बांध तक पहुंचे, जहां बिरजू का शव लहूलुहान हालत में मिला. ग्रामीणों ने बताया कि 9 साल पहले इसी जगह पर मृतक बिरजू के पिता राजेंद्र साहनी की भी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. एक ही परिवार के दो सदस्यों का एक ही स्थान पर कत्ल होना अब पूरे क्षेत्र में चर्चा और आक्रोश का विषय बना हुआ है. 

पुलिस की छापेमारी जारी

घटना के संबंध में बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने जानकारी दी. उन्होंने बताया कि देर शाम में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के बीच झगड़ा हुआ है. जांच के दौरान पता चला कि कुछ लोग बिरजू को ले गए थे. मारपीट के दौरान गोली चली, बिरजू के शरीर पर गोली लगने का निशान मिला है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ेंः नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर से फोर्स की होगी वापसी, पर उससे पहले करना होगा ये बड़ा काम
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai Murder, Birju Kumar Murder Case, Begusarai Crime, Bihar Crime, Bihar News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com