Naxal Free Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा (Vijay Sharma) ने रविवार को बस्तर से फोर्स वापसी पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आपका ऑपरेशन हुआ हो और कल बोलेंगे डॉक्टर हटा लो, मैं निपटा लूंगा, तो क्या यह ठीक होगा? इसके बाद उन्होंने कहा कि अभी IED बस्तर की जमीन के नीचे दबे हुए हैं. उसे हम निकलेंगे या फोर्स निकलेगी? उन्होंने कहा कि IED हटाने की एक विशेष टेक्नोलॉजी है, उसपर फोर्स काम करती है. अभी दर दिन यही काम चल रहा है. हम लोग कोशिश करेंगे नक्सल मुक्त बस्तर की तरह की तरह EID मुक्त बस्तर बना दें. लिहाजा, इस पर एक वर्ष बाद काम करेंगे.
उपमुख्यमंत्री ने नक्सल मुक्त गांवों को दी जाने वाली एक करोड़ रुपये की सहायता राशि के बारे में बताया कि अब तक दो गांवों को यह राशि प्रदान की जा चुकी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि यह योजना पंचायतों के प्रस्ताव के आधार पर ही लागू की जाती है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने नक्सलवाद के नाम पर कभी कोई काम नहीं किया, उनका यह आरोप मन का शिगूफा है, क्योंकि उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों या झीरम में शहीद हुए जवानों के लिए भी कुछ नहीं किया. उन्होंने बताया कि ‘इनवद पंचायत' योजना के तहत केवल उन्हीं गांवों को यह सहायता दी गई है, जिन्होंने नक्सल मुक्त होने के लिए प्रस्ताव दिया और वास्तविक कार्य भी किया.
नक्सलियों से मिले 10 किलो सोने पर टिप्पणी से परहेज
वहीं, नक्सलियों से जब्त किए गए सोने के मामले पर विजय शर्मा ने कहा कि लगभग 10 किलो सोना बरामद हुआ है. यह जांच का विषय है, इसलिए इस पर अभी कोई टिप्पणी करना जल्दबाजी होगी. यह डंप है और पूरी तरह से इन्वेस्टिगेशन के दायरे में है. कुल मिलाकर करीब 10 किलो सोना सामने आया है.
'तेजी से हो रहा है विकास'
नक्सल ऑपरेशन पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि बस्तर के कई गांवों में पहले स्कूल, अस्पताल, बिजली, आंगनबाड़ी, सड़क और मोबाइल टावर जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव था, लेकिन अब सरकार इन क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य कर रही है. वहीं, अर्बन नक्सल के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार की नीति साफ है, हथियार छोड़कर संविधान के दायरे में आना ही एकमात्र रास्ता है. पश्चिम बंगाल के आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है.
यह भी पढ़ें- Bastar News: नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब बस्तर को है विकास का इंतजार, क्या मिलेगा विशेष पैकेज ?
दरअसल, शर्मा रविवार को दुर्ग जिले के दौरे पर पहुंचे थे. उन्होंने पाटन क्षेत्र के ग्राम जामगांव (एम) में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी क्षत्रीय समाज, दुर्ग राज के 56वें वार्षिक अधिवेशन में शिरकत की. इस दौरान मीडिया से बातचीत में विजय शर्मा ने कहा कि सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें हमेशा खुशी मिलती है. आगे कहा कि जल्द ही देश में माताओं और बहनों के लिए लंबे समय से लंबित 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होने वाला है.
यह भी पढ़ें- कोरबा में दिल दहला देने वाली वारदात: पड़ोसी ने 7 वर्ष के मासूम संग दरिंदगी के बाद उतारा मौत के घाट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं