विज्ञापन

गंगा नहाने गए 3 बच्‍चों की डूबने से मौत, शव देखकर माता-प‍िता हुए बेसुध 

तीनों बच्‍चे साथ में गंगा स्‍नान करने गए थे. एक साथ तीन बच्‍चों की मौत से गांव में मातम पसर गया. मौत की खबर से हर कोई हैरान है.

गंगा नहाने गए 3 बच्‍चों की डूबने से मौत, शव देखकर माता-प‍िता हुए बेसुध 
गंगा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई. (Photo- NDTV)

शाहपुर थाना क्षेत्र के हेतनपुर घाट पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. गंगा में स्नान करने गए 3 किशोरों की डूबने से मौत हो गई. मृतकों की पहचान हेतनपुर निवासी धर्मवीर राय के बेटे पीयूष कुमार (10 वर्ष), सत्येंद्र राय के बेटे तेज कुमार और अमिताभ बच्चन राय के बेटे प्रिंस कुमार के रूप में हुई है. तीनों किशोर एक ही गांव के रहने वाले थे. 

स्नान के दौरान हादसा

गांव के कई बच्चे गंगा स्नान करने के लिए हेतनपुर घाट गए थे, सभी बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे. इसी दौरान अचानक तीनों किशोर गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे. बच्चों के डूबते ही उनके साथ मौजूद अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया. बच्चों की चीख-पुकार सुनकर घाट पर मौजूद ग्रामीण और स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद तीनों किशोरों को गंगा से बाहर निकाला. बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए परिजन और ग्रामीण उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे. 

चिकित्सकों ने मृत घोषित किया 

अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने तीनों बच्चों की जांच की. तब तक काफी देर हो चुकी थी. डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया. यह खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया. मृतकों के परिजन और गांव के लोग रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचने लगे. 

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे अस्पताल

शाहपुर थाना अध्यक्ष नवीन कुमार सिंह और दानापुर अंचल अधिकारी चंदन कुमार अस्पताल पहुंचे. प्रशासनिक अधिकारियों ने भी पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. अधिकारियों ने बताया कि हादसा स्नान के दौरान गहरे पानी में चले जाने के कारण हुआ प्रतीत हो रहा है. 

पीड़ित परिवारों को तत्काल सहायता

अंचल अधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत के रूप में 20-20 हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है. उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पीड़ित परिवारों को निर्धारित मुआवजा राशि भी दी जाएगी. 

यह भी पढ़ें: नई ट्रेन 'बीकानेर-साबरमती' एक्‍सप्रेस को क‍िया रवाना, बीकानेर से अहमदाबाद तक सीधी कनेक्टिविटी

लेखक के बारे में
img
उपेंद्र सिंह
Chief Sub Editor
उपेंद्र स‍िंह मल्‍टीमीड‍िया जर्नल‍िस्‍ट हैं. वह इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद पिछले 10 साल से पत्र‍कार‍िता कर रहे हैं. उन्होंने... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Patna, Ganga River Bank, Danapur, Patana Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com