विज्ञापन

बिहार के मुंगेर में ASI की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत

ASI की पत्नी के खुदकुशी की शुरुआती जांच में पता चला कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि “मामला सर्विस रिवाल्वर से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है.

बिहार के मुंगेर में ASI की पत्नी ने सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर मौत
ASI की पत्नी की आत्महत्या के बाद परिजनों से बात करती पुलिस

बिहार के मुंगेर में एक पुलिस अधिकारी के घर में दर्दनाक घटना घटी है. सफियाबाद थाना में पदस्थापित ASI चंदन कुमार की पत्नी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. उधर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया. आत्महत्या है या इसके पीछे कोई और वजह है. पुलिस की जांच के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है.

किराए के मकाने में रहता था ASI का परिवार

जानकारी के मुताबिक, मुंगेर जिले के सफियासराय थाना में तैनात ASI चंदन कुमार अपनी पत्नी 29 वर्षीय मधु कुमारी के साथ सफियासराय इलाके में किराये के मकान में रहते थे. शनिवार की शाम मधु कुमारी ने चंदन कुमार के सर्विस रिवाल्वर से अपने सीने में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उन्हें मुंगेर के इमरजेंसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पति-पत्नी में सुबह विवाद की बात आई सामने

घटना की सूचना मिलते ही मुंगेर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी. घटना की गंभीरता को देखते हुए FSL टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटा रही है. प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि शनिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था.

इस मामले में मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि “मामला सर्विस रिवाल्वर से जुड़ा हुआ है, इसलिए हर पहलू से जांच की जा रही है. एफएसएल टीम साक्ष्य इकट्ठा कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी. फिलहाल पुलिस ने मृतका के परिजनों को सूचना दे दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी हुई है. 

यह भी पढे़ं- 

बिहार: मधेपुरा में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, फायरिंग में 3 को लगी गोली; मारपीट में कई अन्य घायल

बिहार: बेगूसराय में बम फटने से 2 SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी करने गई थी टीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Munger News, Munger Crime News, Munger Police News, ASI Wife Shoots Herself
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com