विज्ञापन

बिहार: बेगूसराय में बम फटने से 2 SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी करने गई थी टीम

बेगूसराय में उस समय बम विस्फोट हुआ है, जब पुलिस की टीम दरभंगा सोना लूटकांड में छापेमारी करने गई थी और गड्ढे खोद रही थी. इससे पहले गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर भारी मात्रा में सोना-चांदी बरामद किया गया था.

बिहार: बेगूसराय में बम फटने से 2 SI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल, सोना लूटकांड में छापेमारी करने गई थी टीम
बेगूसराय में छापेमारी के दौरान बम फटने से 2 SI समेत पुलिस के 5 जवान घायल

बिहार के बेगूसराय में बम धमाके की घटना सामने आई है. इस धमाके में 2 सब इंस्पेक्टर (SI) समेत 5 जवान घायल हो गए हैं. जानकारी के अनुसार, पुलिस दरभंगा लूट कांड में छापेमारी करने गई थी. विस्फोट से पुलिस का हाथ पैर और चेहरे पर बारुद से मामुली रुप से झुलस गया. सभी घायलों को प्राथमिक इलाज सदर अस्पताल में करा कर‌ वापस भेज दिया है. बताया जा रहा है कि बम गड्ढा खोदने और सर्च के दौरान अचानक से फट गया.

नावकोठी के वृंदावन की है घटना

पुलिस के मुताबिक, घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की है. एसटीएफ और नावकोठी थाना पुलिस दरभंगा लूट कांड में दीपक कुमार और संदीप कुमार को दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उनकी निशानदेही पर वृंदावन गांव में बगीचे से साढ़े 8 किलो चांदी और 150 ग्राम सोना बरामद किया गया था. 

आज एक बार फिर पुलिस आरोपी के घर और पास के बगीचे में डॉग स्क्वायड के साथ सर्च आपरेशन चलाने पंहुची कि कुछ और बरामद हो. सर्च आपरेशन जब बगीचा में किया जा रहा था, तभी जोरदार धमाका हुआ और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मी चपेट में आ गए. 

विस्फोट से पुलिसकर्मी के हाथ और पैर झुलसे

बताया जा रहा है कि यह देशी बम था जो गड्ढे खोदने और सर्च के दौरान विस्फोट कर गया. विस्फोट की चपेट में आने से सहायक सब इंस्पेक्टर विपीन कुमार ओझा, एक महिला प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर गुड़िया कुमारी और तीन एसटीएफ के जवान मामूली रूप से जख्मी हो गया. विस्फोट से पुलिस का हाथ पैर और चेहरे पर बारूद से मामूली रुप से झुलस गया. सभी घायलों का सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज करा कर‌ वापस भेज दिया है.

घायल एएसआई विपीन ओझा ने बम धमाके के बारे में बताया कि सर्च आपरेशन किया जा रहा था. तभी विस्फोट कर गया जिसमें चार पांच लोग ज़ख़्मी हो गए हैं. एसटीएफ के साथ दरभंगा लूट कांड में समान बरामद करने के लिए सर्च आपरेशन किया जा रहा था. पहले बदमाश गिरफ्तार हुआ था और जेवर भी बरामद हुआ था.

यह भी पढे़ं-

Bihar: गोपालगंज में 500 करोड़ की ठगी, 20 महीने में पैसा डबल करने का झांसा देकर आस्था कंपनी फरार

Bihar: घर से बुलाकर ले गईं और… 12 साल की बच्ची का करवा दिया दुष्कर्म, पड़ोस की तीन महिलाएं गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Begusarai Bomb Blast, Begusarai Blast During Police Raid, Begusarai News In Hindi, Begusarai Crime News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com