विज्ञापन

"मेरी पत्‍नी के हत्‍यारों को ग‍िरफ्तार करो नहीं तो कर लेंगे सुसाइड", युवक ने धमकी दी

युवक ने युवती से प्रेम व‍िवाह क‍िया था. आरोप है क‍ि युवती के घर वाले इसी बात से नाराज थे, और उसकी हत्‍या कर दी.  

"मेरी पत्‍नी के हत्‍यारों को ग‍िरफ्तार करो नहीं तो कर लेंगे सुसाइड", युवक ने धमकी दी
मुजफ्फरपुर में पत्नी के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की. (फोटो- NDTV)

मुजफ्फरपुर के सिवाइपट्टी थाना क्षेत्र के युवक ने पत्‍नी की हत्‍यारों को ग‍िरफ्तार करने की मांग कर रहा है. ग‍िरफ्तार नहीं करने पर सुसाइड करने की धमकी दे रहा है. इसका वीड‍ियो सोशल मीड‍िया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीड‍ियो में उसने कहा क‍ि पड़ोस के गांव की एक युवती से प्रेम व‍िवाह क‍िया था. इसकी वजह से लड़की के घर वालों ने फर्जी मुकदमा ल‍िखवा द‍िया, ज‍िससे वह जेल चला गया. इसके बाद उसकी पत्‍नी को उसकी मौसी के घर भेज द‍िया, वहां से उसकी मां अपने साथ लेकर चली गई. फ‍िर उसकी पत्‍नी की हत्‍या कर दी. अब उसे भी जान से मारने की धमकी म‍िल रही है. 

आत्महत्या की धमकी दी 

उसका आरोप है क‍ि उसने पुल‍िस से कई बार श‍िकायत की, लेक‍िन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. उसने कहा, "मुजफ्फरपुर पुलिस अगर मेरी पत्नी के हत्यारे को गिरफ्तार नहीं करेगी, तो मैं आत्महत्या कर लूंगा." 

घर से भागकर की थी शादी 

घंसौत गांव का रहने वाले गौरी शंकर कुमार (22) पुत्र राजू राम सुजाता कुमारी से 2020 से फोन पर बातचीत करता था. 6 साल बाद 18 जनवरी 2026 को दोनों घर से भाग गए थे. युवती के गायब होने के बाद उसके परिजनों ने थाने में गौरी शंकर के खिलाफ केस दर्ज करा द‍िया था.

हरियाणा से पुलिस ने किया गिरफ्तार  

गौरी शंकर अपने दोस्‍त के घर समस्‍तीपुर गया, और वहीं शादी कर ली. 20 जनवरी को पत्नी को लेकर हरियाणा चला गया और वहीं दोनों रहने लगे. 11 फरवरी 2026 को मुजफ्फरपुर पुल‍िस ने दोनों को हर‍ियाणा से ग‍िरफ्तार कर ल‍िया. अगले द‍िन 12 फरवरी को अपने साथ मुजफ्फरपुर ले आई. फिर दोनों को पुलिस ने कोर्ट में पेश क‍िया. जहां से उसे जेल भेज द‍िया गया, और सुजाता को उसकी मौसी के घर भेज द‍िया.

पत्नी से 31 मार्च को आखिरी बार हुई थी बात  

गौरी शंकर जेल से बाहर आया तो 31 मार्च को उसकी पत्‍नी से आखिरी बार बात हुई थी. उसने आरोप लगाया क‍ि उसकी पत्‍नी की हत्‍या कर दी गई है. सिवाइपट्टी थाना के थानाध्यक्ष ने बताया क‍ि मामला संज्ञान में आया है. युवती के भाई को पूछताछ के लिए डिटेन किया गया है. कोर्ट के आदेश पर युवती को सौंपा गया था. पुलिस युवती की तलाश कर रही है, फिलहाल उसका कुछ पता नहीं चल पाया है.

यह भी पढ़ें: ब‍िहार: पुल‍िस पर पिस्टल तानने वाले युवक के एनकाउंटर पर बवाल, थानाध‍िकारी सह‍ित 5 पुल‍िसकर्मी सस्‍पेंड 

लेखक के बारे में
img
मणि भूषण शर्मा
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मणि भूषण शर्मा उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ्फरपुर में NDTV के संवाददाता हैं. वह वर्ष 2025 से एनडीटीवी से जुड़े हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Muzaffarpur Bihar News, Husband & Wife, Wife Missing Case, Wife Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com