विज्ञापन
This Article is From Aug 16, 2019

बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद, बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची

बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के घर से पुलिस ने शुक्रवार को एक एके-47 राइफल बरामद की है. इसके अलावा भी कई प्रतिबंधित सामान मिलने की भी सूचना है.

Also Read in
बिहार के मोकामा से विधायक अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद, बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची
बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक हैं अनंत सिंह. (फाइल फोटो)
  • अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद
  • बम स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची
  • बिहार के मोकामा से विधायक हैं अनंत सिंह
पटना:

बिहार के मोकामा क्षेत्र से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के घर से पुलिस ने शुक्रवार को एक एके-47 राइफल बरामद की है. इसके अलावा भी कई प्रतिबंधित सामान मिलने की भी सूचना है. पटना के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कांतेश कुमार मिश्र ने बताया, 'गुप्त सूचना के मुताबिक दंडाधिकारी की उपस्थिति में मोकामा के विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) के पैतृक गांव लदमा में उनके आवास पर छापेमारी की गई.

छापेमारी के दौरान एक एके-47 तथा कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. पुलिस अभी भी तलाशी अभियान चला रही है.' पुलिस सूत्रों के मुताबिक, विधायक के घर से बम भी बरामद किए गए हैं. इसके बाद पुलिस ने पटना से बम स्क्वॉड की टीम बुलाई है, जो मौके पर पहुंच गई है.

ठेकेदार की हत्या की साजिश का ऑडियो आया सामने, विधायक अनंत सिंह को नोटिस

इस बीच, विधायक ने मुंगेर के सांसद ललन सिंह पर आरोप लगाया है कि उनके इशारे पर ही सरकार ये सब करवा रही है. बता दें कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी मुंगेर से लोकसभा चुनाव लड़ी थीं, परंतु उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. अनंत सिंह की पहचान बाहुबली की रही है.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anant Singh, AK-47 Rifle, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com