विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

ये कैसा जुनून! रील के चक्कर में ट्रेन इंजन पर चढ़ गया युवक, अब अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

सहरसा में 24 वर्षीय युवक रील बनाने के लिए मालगाड़ी के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया, जिससे वह युवक गंभीर रूप से जल गया. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि  युवक इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा हुआ है और आग भी लगी हुई है.

ये कैसा जुनून! रील के चक्कर में ट्रेन इंजन पर चढ़ गया युवक, अब अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा जंग

सोशल मीडिया पर रील्स बनाने का क्रेज युवाओं के लिए जानलेवा साबित हो रहा है. 20-25 साल की उम्र के युवा फेमस होने की चाहत में किसी भी हद तक जाने को तैयार हैं, यहां तक कि अपनी जान जोखिम में डालने से भी नहीं हिचकिचाते. हाल ही में बिहार के सहरसा से एक घटना सामने आई, जहां एक युवक रील बनाने के चक्कर में ट्रेन के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया और हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया.

सहरसा में 24 वर्षीय युवक रील बनाने के लिए मालगाड़ी के इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ गया, जिससे वह युवक गंभीर रूप से जल गया. घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि  युवक इलेक्ट्रिक इंजन पर चढ़ा हुआ है और आग भी लगी हुई है. कुछ युवक उसका वीडियो बना रहे है और सोशल मीडिया में वायरल भी कर दिया है. आनन-फानन में स्थानीय लोगों 112 नंबर डायल कर पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही 112 नंबर डायल की पुलिस उक्त स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से उसे जबरदस्ती हांथ पकड़कर नीचे उतारा और सदर अस्पताल में भर्ती कराया.

जख्मी युवक जिंदगी और मौत से जूझ रहा है. युवक की पहचान शंकर करीना पिता रविंद्र कुमार उर्फ रवि करीना के रूप में हुई है. युवक कहां का रहने वाला है, यह अभी तक नहीं पता चल सका है. घटना सदर थाना क्षेत्र के विश्वकर्मा ढाला स्थित रेलवे रैक पॉइंट की बतायी जा रही है.

अग्निशमन पदाधिकारी कन्हाय यादव ने बताया कि सूचना मिली कि सुपर मार्केट रैक प्वाइंट पर आग लगी हुई है. यहां पहुंचा तो देखा कुछ युवक जख्मी को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे है. पता चला कि यह लड़का शायद इंजन पर चढ़कर वीडियो बना रहा था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saharsa Viral Reel, Reel On Train Engine, Saharsa Reel, Bihar News, Saharsa News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com