- झांसी में नवविवाहिता मुस्कान की होटल के कमरे में अचानक गिरने के बाद मौत हो गई, ये घटना सीसीटीवी में कैद हुई है
- मृतका के पिता ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है
- घटना के समय मुस्कान अपने पति नीलेश के साथ ऋषभ होटल के कमरे में रुकी हुई थी और अचानक गिर गई
झांसी में नवविवाहिता की मौत का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में महिला होटल के कमरे में पहुंचते ही अचानक गिरती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि महिला की शादी महज तीन महीने पहले हुई थी और उसका पति बैंक मैनेजर है. इस घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है. आखिर नवविवाहिता की मौत की वजह क्या है? हादसा, बीमारी या कुछ और? फिलहाल, मायके पक्ष के आरोपों के बीच पुलिस मामले की जांच कर है. हालांकि, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये पूरी घटना होटल के सीसीटीवी में कैद हो गई, जिसमें महिला फर्श पर सिर के बल सीधे गिरते हुए नजर आ रही है.
CCTV में क्या दिख रहा?
सोशल मीडिया पर 47 सेकेंड का वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि तीन लोग होटल की गैलरी से कमरे की ओर जाते हुए नजर आ रहे हैं. इसके बाद दो लोग कमरे में घुस जाते और पीछे से युवती भी जाती है. तभी वह कमरे के दरवाजे के बाहर गिर जाती. बताया जा रहा है कि आनन फानन में महिला को अस्पताल ले जाया जाता है, जहां उसे मृत घोषित कर दिया जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी के ऋषभ होटल का बताया जा रहा है. जहां विगत दिवस झांसी की 28 वर्षीय मुस्कान की मौत हुई थी. उसका मायका झांसी के नैनागढ़ में है और ससुराल विदिशा में. पिता और पुलिस के अनुसार, वह अपने पति नीलेश के साथ यहां ठहरी हुई थी. उसकी 29 जून 2026 को शादी हुई थी. मृतका के झांसी में रहने वाले पिता रामजी लाल ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया था, जिसके बाद से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया है. यहां तक कि दामाद पर पहले से शादीशुदा होने का भी आरोप लगाया गया है. फिलहाल शव को कब्जे में लेकर पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है.
पति के साथ कमरे में जाती दिखी प्रीति
एसपी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस के जरिए सीपरी बाजार थाना पुलिस को पता चला कि एक महिला जिला अस्पताल में मृत अवस्था में लाई गई है. वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में रुकी थी. इस सूचना पर सीपरी बाजार थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची, जहां मृतका का पति भी था. पूछताछ में पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ ऋषभ होटल में बीती रात्रि रुका हुआ था और आज सुबह चेकआउट कर रहा था, उसी दौरान कमरे में गए थे, तभी उसकी पत्नी अचानक गिर गई. इसके बाद होटल स्टाफ की मदद से उसे ऑटो से अस्पताल ले गया. जहां से उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया. यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद ऋषभ होटल में आकर जांच की गई और सीसीटीवी कैमरे देखे, तभी पता चला कि यह कमरा नम्बर 212 में रुके हुए थे. सीसीटीवी कैमरे के दिख रहा है कि वह कमरे गई और गिर गई. पिता द्वारा जो आरोप लगाए गए उसकी जांच की जा रही है. साथ ही पोस्टमार्टम के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी.
दामाद ने कहा- प्रीति को मौसी के घर ले जा रहा हूं...
मृतका मुस्कान के पिता रामजी लाल अहिरवार ने बताया कि हमने अपनी बेटी मुस्कान की 29 जून 2026 को जेएस ग्रांड होटल से की थी. लड़का आया था परसों यानि 23 तारीख की रात को. कल बेटी को झूठ बोलकर अपने साथ ले गया कि वह अपनी मौसी के घर गणेश बिहार जा रहा है. आज हमारे पास फोन आया कि आप रुद्र होटल आ जाइए. हमने जब वहां जाकर पता किया तो मालूम हुआ कि लड़की को मौसी के यहां न ले जाकर होटल में रुका था. होटल का 23 तारीख से 24 तारीख तक का बिल है. दामाद से पूछताछ की, तो वह काफी देर तक गुमराह कर इधर-उधर दौड़ाता रहा. इसके बाद जिला अस्पताल बुलाया जहां, बेटी मृत अवस्था में पड़ी थी. पता करने पर उसने बताया कि वह गिर गई थी, जिस कारण उसकी मौत हो गई. उन्हें शक है कि उसने मुंह पकड़कर दीवार में मार दिया क्योंकि उसके सिर में चोट मार दिया.
ये भी पढ़ें:- पुणे में दिनदहाड़े 18 साल की युवती के अपहरण की कोशिश, लोगों ने बचाया, आरोपी पुलिस के हवाले
इसका कारण बताते हुए पिता रामजी के अनुसार, बेटी ने शादी के बाद बताया था कि दामाद की पहले भी एक शादी हो रखी है. दूसरी पत्नी इंदौर में रहती है. अक्सर उसके चक्कर में उसे परेशान करता था, कहता था वह अच्छी है तुम नहीं. 28 तारीख को उसका जेई का पेपर था. इसलिए उसे हम ससुराल से लेकर यहां आए थे. अचानक दामाद आ गया और बेटी को ले गया. इसके बाद बेटी की मौत की खबर आई है. इस मामले की जांच हो और पूरी सच्चाई सामने आए.
ये भी पढ़ें:- श्रद्धा दुबे और शिवा का CCTV: रात के एक बजे, हाथों में हाथ और साथ में एक और लड़की; VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं