विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

बिहार : मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गांव जा रहे थे

हुए इस हादसे में मरने वालों की पहचान दोक्ता गांव के निवासी धर्मेन्द्र और रविन्द्र के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र करीब 24 साल बतायी गयी है.

बिहार : मोटरसाइकिल के ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत, गांव जा रहे थे
प्रतीकात्मक फोटो
नवादा: बिहार के नवादा जिले के रजौली थाना अंतर्गत अमावा मोड़ के निकट बीती रात एक मोटरसाइकिल के एक ट्रक की चपेट में आ जाने से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों की मौत हो गयी.

PHOTOS : बेगुसराय के सिमरिया घाट पर मची भगदड़

रजौली के प्रभारी थाना अध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर हुए इस हादसे में मरने वालों की पहचान दोक्ता गांव के निवासी धर्मेन्द्र और रविन्द्र के तौर पर हुई है. उन्होंने बताया कि दोनों की उम्र करीब 24 साल बतायी गयी है.

VIDEO- बेगूसराय में मची भगदड़


संजीव ने बताया कि यह हादसा उस समय हुआ जब वे मोटरसाइकिल से अपने गांव जा रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल भेज दिया है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Navada
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com