विज्ञापन

ब‍िहार: कमरे में फन फैलाकर खड़ा था 12 फीट का क‍िंग कोबरा, फुफकार से घर वालों की न‍िकली चीख 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से सटे सीमावर्ती गांवों में गर्मियों के दिनों में सांप अध‍िक न‍िकलते हैं. वन व‍िभाग ने गांव वालों से अपील की है.(रिपोर्ट- बिंदेश्वर कुमार )

ब‍िहार: कमरे में फन फैलाकर खड़ा था 12 फीट का क‍िंग कोबरा, फुफकार से घर वालों की न‍िकली चीख 
वन विभाग की टीम ने कोबरा को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया.

पश्चिमी चंपारण के बगहा में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से सटे संतपुर गांव के एक घर में रव‍िवार रात करीब 8 बजे 12 फीट लंबा क‍िंग कोबरा सांप घुस गया. कमरे में फन फैलाकर खड़ा हो गया. उसे देखते ही परिवार वालों की चीख न‍िकल गई. आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे. वन विभाग को सूचना दी. रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ा. 

सांप के पास जाने की हिम्मत नहीं 

संतपुर गांव के किशोर काजी को घर में अचानक सरसराहट की आवाज सुनाई दी. पहले तो उन्हें लगा कि कोई छोटा-मोटा जीव होगा, लेकिन जैसे ही लोग कमरे में पहुंचे, तो वहां का नजारा देखकर उनके रोंगटे खड़े हो गए. सामने करीब 12 फीट लंबा किंग कोबरा फन फैलाकर खड़ा था. सांप के करीब जाने की क‍िसी की हिम्मत नहीं हो रही थी. 

घंटों की मशक्कत के बाद पकड़ा 

भारतीय वन्यजीव संस्थान के परियोजना सहायक मुकेश कुमार, वनरक्षी सुनील कुमार और टीम के अन्य सदस्यों ने बहुत ही सावधानी के साथ रेस्क्यू शुरू किया. घंटों कड़ी मशक्‍कत के बाद सांप को पकड़ा. इसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली. 

VTR में विषैले सांपों की प्रजातियां 

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR ) में कई विषैले सांपों की प्रजात‍ियां हैं. इंडिया बिग फोर स्नेक्स, स्पेक्टेकल्‍ड कोबरा, कॉमन करैत और रसेल वाइपर जैसे खतरनाक सांप हैं. 

गर्मी बढ़ते ही गांवों में बढ़ रहा सांपों का खतरा

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, भीषण गर्मी और जंगलों में लगातार बढ़ते तापमान के कारण सांप और अन्य वन्यजीव ठंडी जगहों की तलाश में रिहायशी इलाकों का रुख करते हैं. खासकर वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (VTR) से सटे सीमावर्ती गांवों में गर्मियों के दिनों में ऐसे मामले तेजी से बढ़ जाते हैं. लोगों से अपील की है कि अगर घर या आसपास कोई जहरीला सांप या वन्यजीव दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे खुद मारने की कोशिश करें, बल्कि तुरंत वन विभाग को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: महाबलेश्वर के पास 1500 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, दूरबीन से खोजे गए शव, 8 लोगों की मौत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, King Cobra Snake, Cobra Snake, Hissing, Bagaha Latest News, Paschimi Chaparan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com