विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2016

मध्य प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक बीपी दुबे का निधन

मध्य प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक बीपी दुबे का निधन
प्रतीकात्मक फोटो
भोपाल: अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक बीपी दुबे का सोमवार को यहां संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे।

मध्यप्रदेश के पुलिस महानिदेशक सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि शर्मा 1950 बैच के आईपीएस अधिकारी थे तथा अविभाजित मध्यप्रदेश के पहले डीजीपी थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। दुबे को दिल की बीमारी के चलते यहां एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उन्होंने सोमवार की सुबह अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार पूरे पुलिस सम्मान के साथ आज यहां किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मध्य प्रदेश, प्रथम पुलिस महानिदेशक, बीपी दुबे, निधन, भोपाल, Madhya Pradesh, First Director General Police, BP Dubey, Expired, Bhopal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com