पंडित भजन सोपोरी (फाइल फोटो)
- भारत भवन में संतूर समारोह का आयोजन 15 से 17 जुलाई तक
- सोपोर घराने को महत्व न दिए जाने से नाराज थे पंडित भजन सोपोरी
- सोपोर संतूर घराने पर आयोजन की तिथि घोषित नहीं की गई
नई दिल्ली:
भोपाल के कला-साहित्य संस्थान भारत भवन में देश के एक मात्र संतूर घराने सोपोर घराना पर केंद्रित समारोह आयोजित किया जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार के संस्कृति विभाग का कहना है कि भोपाल में आने वाले दिनों में इस घराने के कलाकारों का संगीत समारोह होगा। भारत भवन में 15 जुलाई से शुरू हो रहे तीन दिवसीय संतूर समारोह में कलाकारों के बीच भेदभाव बरते जाने से सोपोर घराने के प्रमुख पंडित भजन सोपोरी ने इसमें शिरकत करने से इनकार कर दिया था। इस बारे में सबसे पहले khabar.ndtv.com ने समाचार प्रकाशित किया था। (यह भी पढ़ें : भोपाल का भारत भवन फिर विवादों में, संतूर समारोह में कलाकारों के बीच भेदभाव का मामला गर्माया)
पंडित सोपोरी की नाराजगी दूर
संस्कृति विभाग के प्रधान सचिव मनोज श्रीवास्तव ने khabar.ndtv.com को बताया कि 'पंडित सोपोरी की नाराजगी दूर कर दी गई है। भारत भवन में इसी माह या फिर अगले माह सोपोरी घराने पर एकाग्र संगीत समारोह आयोजित किया जाएगा।' उन्होंने बताया कि 'भारत भवन में तीन तरह के आयोजन नियमित रूप से हर माह किए जा रहे हैं। एक आयोजन राज्य पर, एक वाद्यों पर और एक संगीत घरानों पर केंद्रित होता है। सोपोर घराने पर भी हम आयोजन करेंगे।' उनसे आयोजन की तिथि के बारे में पूछने पर 'उन्होंने कहा कि या तो यह इसी माह या फिर अगले माह होगा।'
सोपोर घराने के कई कलाकार करेंगे शिरकत
वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 'संतूर समारोह में ही चौथे दिन पंडित भजन सोपोरी और उनके शिष्यों के कार्यक्रम का प्रस्ताव भी रखा गया था। पंडित सोपोरी से बातचीत के बाद तय किया कि यह कार्यक्रम घराने पर केंद्रित आयोजनों के तहत ही किया जाए।' उन्होंने बताया कि 'इस कार्यक्रम में पंडित भजन सोपोरी, उनकी शिष्या डॉ वर्षा अग्रवाल, उनके पुत्र और शिष्य पंडित अभय सोपोरी के अलावा सोपोर घराने के अन्य कलाकार भाग लेंगे।'
कलाकारों के सम्मान को ठेस न पहुंचाए भारत भवन
पंडित भजन सोपोरी से जब khabar.ndtv.com ने बात की तो उन्होंने कहा कि 'यह ठीक है कि सोपोर घराने पर भारत भवन कोई आयोजन करेगा, लेकिन भारत भवन को यह प्रेस को बताना चाहिए कि यह आयोजन कब होगा?' उन्होंने बताया कि भारत भवन के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी प्रेमशंकर शुक्ला ने उनसे कहा था कि वे सोमवार, 11 जुलाई को प्रेस को इसकी सूचना दे देंगे कि सोपोर घराने पर संगीत समारोह का आयोजन कब होगा, लेकिन उन्होंने अब तक इस बारे में नहीं बताया। उन्होंने कहा कि 'कला संस्थान भारत भवन को कलाकारों के सम्मान को ठेस नहीं पहुंचानी चाहिए।'
भेदभाव के कारण हुआ विवाद
गौरतलब है कि भोपाल का भारत भवन संतूर समारोह में कलाकारों के बीच कथित रूप से भेदभाव बरतने के कारण विवाद में रहा है। यहां 15 से 17 जुलाई तक संतूर समारोह का आयोजन होने जा रहा है। इस समारोह में दो दिग्गज कलाकार पंडित शिवकुमार शर्मा और पंडित भजन सोपोरी को आमंत्रित किया गया। इसके अलावा आमंत्रित अन्य कलाकारों में पंडित शर्मा के शिष्यों की संख्या काफी है लेकिन पंडित सोपोरी के किसी शिष्य को मौका नहीं दिया गया। इससे खफा पंडित भजन सोपोरी ने आमंत्रण ठुकरा दिया था। इसके पश्चात पंडित सोपोरी संतूर समारोह में शिरकत के लिए तो तैयार नहीं हुए लेकिन सोपोर घराने पर प्रस्तावित आयोजन में शामिल होने के लिए तैयार हो गए।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
भोपाल, भारत भवन, संतूर समारोह, सोपोर संतूर घराना, पंडित भजन सोपोरी, पंडित शिवकुमार शर्मा, अभय सोपोरी, वर्षा अग्रवाल, प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव, मध्यप्रदेश, Bhopal, Bharat Bhavan, Madhya Pradesh, Santoor Samaroh, Sopore Santoor Gharana, Pandit Bhajan Sopori, Pandit Shiv