प्रतीकात्मक फोटो
खरगोन:
जिले के गोगांव पुलिस थाना क्षेत्र के आदलपुरा गांव में करीब 12 आवारा कुत्तों के हमले में 10 वर्षीय एक मासूम बालिका की दर्दनाक मौत हो गई।
अपनी बकरी के लिए घास लेने गई थी बालिका
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंतर सिंह कनेश ने आज बताया कि आदलपुरा गांव के रहने वाले दिनेश वास्कले की बेटी पूजा कल अपने घर के सामने खेत में बकरी के लिए पत्तियां और घास लेने गई थी। इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक आवारा कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया और बालिका को जगह-जगह काट खाया। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हा गई।
देर से मिली मदद
उन्होंने बताया कि बालिका पर कुत्तों के हमले को देख पड़ोस के खेत में काम कर रहे परवेज मन्सुरी मदद के लिये बालिका की तरफ दौड़ कर आये, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
पुलिस ने मामला दर्ज किया
पुलिस ने पोस्टमार्टम करावा कर शव परिजन को सौंप दिया है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
खरगोन, मध्य प्रदेश, आवारा कुत्तों का हमला, बच्ची की मौत, Girl Killed In Dog Attack, Madhya Radesh