विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2023

MP: ड्रग्स पेडलर बेटे को बचाने के लिए पुलिस की कार पर चढ़ी महिला, VIDEO वायरल

नरसिंहपुर के गोटेगांव इलाके में एक महिला कथित ड्रग पेडलर बेटे को बचाने के लिए पुलिस की चलती कार के बोनट पर चढ़ गई, जिसका वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है.

MP: ड्रग्स पेडलर बेटे को बचाने के लिए पुलिस की कार पर चढ़ी महिला, VIDEO वायरल
पुलिस की कार को रोकने के लिए बोनट पर चढ़ी महिला
नरसिंहपुर:

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां गोटेगांव इलाके में सोमवार को एक महिला पुलिस की कार के बोनट पर चढ़ गई, पुलिस महिला के कथित ड्रग पेडलर बेटे को कार में बैठाकर पुलिस स्टेशन ले जा रही थी. लेकिन महिला कार को रोकने की कोशिश करते हुए पुलिस की कार पर चढ़ गई. जिसका वीडियो अब तेज़ी से वायरल हो रहा है.

दरअसल, पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि ड्रग पेडलर गोटेगांव इलाके में हैं. इस सूचना के मिलते ही पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई. पुलिस ने जाल बिछाया और फुरहा चौक के पास रानू समेत दो आरोपियों को पकड़ लिया. इस दौरान जब पुलिस कार में ड्रग पेडलेर को पकड़कर ले जा रही थी तब महिला पुलिस की कार के बोनट पर चढ़ गई और कार को रोकने की कोशिश की, लेकिन पुलिस भी गाड़ी चलाती रही. पुलिस स्टेशन पर पहुंचकर जैसे ही पुलिस ने कार रोकी तो महिला को भी गिरफ्तार कर लिया गया.  


इस घटना का वीडियो स्थानीय लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया था. वहीं अब इस मामले में 3 पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madhya Pradesh Ki Khabar, Madhya Pradesh Latest News, Madhya Pradesh Crime, Madhya Pradesh News Update, Madhya Pradesh Hindi News Today, Madhya Pradesh Hindi, News Hindi News Madhya Pradesh, Madhya Pradesh Hindi Khabar, Madhya Pradesh News Live, Madhya Pradesh News, NDTV, NDTV Khabar, मध्य प्रदेश, मध्य प्रदेश की खबरें
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com