आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपना सरकारी आवास आज खाली कर दिया है. अरविंद केजरीवाल का अब नया पता पांच फिरोज शाह रोड होने वाला है. अरविंद केजरीवाल अपने पूरे परिवार के साथ नई दिल्ली के पांच फिरोज शाह रोड में शिफ्ट हो गए हैं. यह घर आम आदमी पार्टी के पंजाब के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के नाम पर आवंटित है. साढ़े 9 साल पहले यानी मार्च 2015 में अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री के तौर पर 6 फ्लैग स्टाफ रोड सिविल लाइंस दिल्ली के मुख्यमंत्री निवास में शिफ्ट हुए थे.

बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. दरअसल दिल्ली शराब नीति में अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाए गए हैं, जिसके बाद उन्हें जेल भी जाना पड़ा था. जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद इस्तीफे का ऐलान करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि, "दाग के साथ काम करना तो दूर की बात है, मैं इस दाग के साथ में जी भी नहीं सकता, मैं जिंदा भी नहीं रह सकता. मैंने मन में सोचा था जब तक कोर्ट मेरे को बा-इज्जत बरी नहीं कर देता मैं दोबारा कुर्सी पर नहीं बैठूंगा. लेकिन मुझे वकीलों ने कहा कि यह केस 10- 15 साल तक चल सकता है. मैंने सोचा कि मैं अपनी जनता की अदालत में जाऊंगा, जनता से पूछूंगा, जनता मेरे को बताएं कि मैं बेईमान हूं कि मैं ईमानदार हूं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आप नेताओं ने की थी अपने घर देने की पेशकश

इस्तीफा देने के बाद अरविंद केजरीवाल ने सरकारी आवास छोड़ने की बात की थी. इसके बाद से अरविंद केजरीवाल के लिए नया घर ढूंढने की कवायद हो रही थी. पूर्व मुख्यमंत्री के लिए आवास ढूंढने की प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के कई नेताओं, पार्षदों , विधायकों और सांसदों ने अपना घर देने की पेशकश की थी. आम आदमी पार्टी के नेताओं और पार्षदों के अलावा दिल्ली में से कई अन्य लोगों ने भी अपना आवास अरविंद केजरीवाल को देने की पेशकश की थी.

हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के लिए ढूंढे जा रहे आवास की यह तलाश उन्हीं की पार्टी के सांसद अशोक मित्तल पर आकर खत्म हुई. नई दिल्ली विधानसभा के अंतर्गत आने वाले अशोक मित्तल के सरकारी आवास पर रहते हुए ही केजरीवाल अपनी विधानसभा व पार्टी से जुड़े कामों को देखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं