ईरान के हमले के बाद इजरायल भी पूरी तरह से अटैकिंग (Iran Israel Attack) मोड में है. उसने पहले ही सबक सिखाने की बात कह दी थी. इजरायल ने बुधवार देर रात मध्य बेरूत की एक इमारत को निशाना बनाकर हवाई हमलाकर 9 लोगों की जान ले ली. ये हमले आज भी जारी रहे. दोनों के बीच चल क्या रहा है, जानिए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दक्षिणी बेरूत में किए धमाके
ईरान के हमले के बाद बदले की आग में जल रहे इजरायल ने दक्षिणी बेरूत को फिर से निशाना बनाया है. उसने यहां पर सिलसिलेवार धमाके किए. एएफपी के मुताबिक, इजरायली सेना द्वारा इलाके में कुछ हिस्सों को खाली करने का आदेश जारी करने के बाद, बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में शनिवार सुबह धमाकों की सीरीज सुनाई दी.

PTI
फिर धुआं-धुआं हुआ लेबनान
लेबनान की राजधानी में जोरदार धमाकों की आवाज लगातार सुनी गई. एएफपी फुटेज में हवाई अड्डे के पास के क्षेत्र से धुआं उठता भी दिखाई दे रहा है, इससे पहले इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाई अद्राई ने इलाके के कुछ हिस्सों को खाली करने की चेतावनी दी थी.

हिजबुल्लाह का कड़ी टक्कर देने का दावा
लेबनान में इजरायली सैनिकों के साथ चल रही झड़पों पर हिजबुल्लाह ने शनिवार तड़के कहा कि वह भी मुंहतोड़ जवाब दे रहा है. उसने इजरायली सैनिकों को उनके क्षेत्र से पीछे हटने के लिए मजबूर कर दिया. संगठन ने एक बयान में कहा, "इजरायली दुश्मन सैनिकों ने अडेसेह गांव में नगर पालिका के आसपास के इलाके की तरफ आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसे उनके लड़ाकों ने असफल कर दिया. झड़पें जारी हैं.

दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह-इजरायल में झड़प
हिजबुल्लाह ने पहले कहा था कि उसके लड़ाकों ने उसी क्षेत्र में इजरायली सैनिकों को "पीछे हटने" के लिए मजबूर किया था. उसने दक्षिण लेबनान के यारुन क्षेत्र में "रॉकेट सैल्वो" से सैनिकों को निशाना बनाया, साथ ही सीमा पार दो जगहों पर सैनिकों पर रॉकेट दागे.

हिजबुल्लाह को क्यों निशाना बना रहा इजरायल?
हिजबुल्लाह और इज़रायल के बीच करीब एक साल से हर दिन बॉर्डर पर गोलीबारी जारी है. हिजबुल्लाह का कहना है कि वह गाजा युद्ध में फिलिस्तीनी के सहयोगी हमास के समर्थन में है. वहीं इजरायल का कहना है कि वह विस्थापित लोगों की वापसी के लिए इज़रायल के उत्तरी क्षेत्र को सुरक्षित बनाने की कोशिश में है और इसीलिए हिजबुल्लाह को निशाना बना रहा है. उसने बमबारी और तेज कर दी है. उसने लेबनान में जमीनी हमले भी शुरू कर दिए हैं.
कैसे हिजबुल्लाह की कमर तोड़ रहा इजरायल
- ईरान के मंगलवार के हमले के बाद इजरायल ने बुधवार देर रात मध्य बेरूत की एक बिल्डिंग को निशाना बनाकर हवाई हमला किया, जिससे 9 लोगों की मौत हो गई. इनको हिजबुल्ला का सदस्य बताया गया.
- इजरायल सितंबर के आखिर से ही लेबनान में हिजबुल्लाह के गढ़ पर बमबारी कर रहा है. लेकिन राजधानी बेरूत के मध्य क्षेत्र को शायद ही कभी निशाना बनाया गया हो.
- इजरायल ने बुधवार देर रात हमला करने से पहले कोई चेतावनी नहीं दी थी, जिसमें मध्य बेरूत में एक बिल्डिंग को निशाना बनाया गया. यह बिल्डिंग UN हेडक्वार्टर और पीएम कार्यालय और संसद से ज्यादा दूर नहीं थी. हिजबुल्ला की नागरिक सुरक्षा इकाई ने बताया कि उसके 7 सदस्य मारे गए थे. इजरायल ने यह हमला दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्ला के साथ झड़प में 8 इजरायली सैनिकों के मारे जाने के बाद किया था.
- बेरूत में हमले के बाद वहां के लोगों ने सल्फर जैसी गंध की शिकायत की, जबकि लेबनान की सरकारी राष्ट्रीय समाचार एजेंसी ने बिना कोई सबूत दिए इजरायल पर फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं