कर्नाटक का विधानसभा भवन (फाइल फोटो)
बेंगलुरु:
कर्नाटक के मंत्रियों की उम्र भले हो बढ़ रही हो लेकिन उनकी काम करने को छमता ढलती उम्र के बावजूद बढ़ रही है। शायद इसीलिए अब उन्हें 750 लीटर पेट्रोल की जगह 1000 लीटर पेट्रोल भत्ता देने का फरमान सरकार ने जारी किया है।
पेट्रोल-डीजल भत्ता 64 हजार रुपये तक
यानी अब मंत्री लगभग 64 हजार रुपये का पेट्रोल-डीजल भत्ता ले सकते हैं। एक लीटर में 12 किलोमीटर की औसत रफ्तार को अगर पैमाना माना जाए तो हर महीने यह मंत्री लगभग 12 हजार किलोमीटर सफर करने के लिए सक्षम हैं। यानी तकरीबन 400 किलोमीटर प्रति दिन। जबकि एक अनुमान के मुताबिक कर्नाटक के मंत्रियों की औसत उम्र 50 साल के आसपास है। ऐसे में इतना ज्यादा सफर कैसे संभव है यह तो वही जानते होंगे।
वेतन में वृद्धि के बाद भत्ता भी बढ़ा
सन 1996 तक मंत्रियों को 250 लीटर का पेट्रोल-डीजल भत्ता मिलता था। इसे 1996-97 में बढ़ाकर 500 लीटर किया गया और बाद में 750 लीटर। पिछले साल मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंत्रियों और विधायकों का वेतन भी बढ़ाया था। मुख्यमंत्री का वेतन 30 हजार रुपये मासिक से बढ़ाकर 50 हजार, मंत्रियों का 25 हजार से 40 हजार और विधायकों का वेतन 20 हजार से 25 हजार किया गया था। कुल मिलाकर टेक होम सैलरी में हर महीने लगभग 50 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
कर्नाटक, बेंगलुरु, कर्नाटक मंत्रिमंडल, डीजल-पेट्रोल भत्ता बढ़ा, वेतन वृद्धि, Karnataka, Bengluru, Ministers, Diesel-Petrol Allounce