विज्ञापन
This Article is From Aug 17, 2016

बेंगलुरु : एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कश्मीर की आजादी के कथित नारे से जुड़ा वीडियो पुलिस को सौंपा

बेंगलुरु : एमनेस्टी इंटरनेशनल ने कश्मीर की आजादी के कथित नारे से जुड़ा वीडियो पुलिस को सौंपा
बेंगलुरु में प्रदर्शन करते हुए एबीवीपी के कार्यकर्ता.
  • ब्रोकन फैमिलीज़ कार्यक्रम की 90 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग
  • कश्मीरी पंडितों और कश्मीरी मुसलमानों के बीच हुई थी बहस
  • एमनेस्टी इंडिया के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया
बेंगलुरु: बेंगलुरु पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त चरण रेड्डी ने बताया कि एमनेस्टी इंटरनेशनल ने शनिवार रात को बेंगलुरु में हुए ब्रोकन फैमिलीज़ कार्यक्रम की लगभग 90 मिनट की वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है जिसकी जांच कश्मीरी भाषा के जानकारों के जरिए करवाई जा रही है. रेड्डी के मुताबिक हर शब्द महत्वपूर्ण है. ऐसे में तफसील से विश्लेषण में बाद ही इस केस का भविष्य तय होगा.

देशद्रोह के आरोप से घिरे एमनेस्टी इंटरनेशनल के वरिष्ठ अधिकारी अबीर वीपी ने बताया कि पूरे कार्यक्रम की रिकॉर्डिंग की गई थी जो कि पुलिस को मंगलवार की शाम सौंप दी गई.

दूसरी तरफ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लगातार दूसरे दिन राज्य के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन कर आजादी के नारे लगाने वालों के साथ-साथ आयोजकों की गिरफ्तारी की मांग करते दिखी. इस वजह से बेंगलुरु के मैसूर बैंक सर्किल के आसपास लम्बा ट्रैफिक जाम लग गया.

पिछले शनिवार को एमनेस्टी इंटरनेशनल ने बेंगलुरु में ब्रोकन फैमिलीज़ नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया था. इसमें कश्मीर से कुछ परिवार वालों को बुलाया गया था जो सुरक्षा एजेंसियों की हिंसा के शिकार हुए हैं. कार्यक्रम के दौरान कश्मीरी पंडित और कश्मीरी मुसलमानों के बीच बहस शुरू हो गई. इसी बीच कुछ कश्मीरी युवकों ने "आजादी" की  नारेबाजी शुरू कर दी. इस कार्यक्रम को बीच में ही रोकना पड़ा. बाद में  बेंगलुरु शहर की जेसी नगर पुलिस ने एमनेस्टी इंडिया के खिलाफ देशद्रोह का मामला आज दर्ज किया. आईपीसी की धारा 142 / 143/ 147/ 124 ए / 153 ए/ और 149 के तहत मामले दर्ज किए गए. हालांकि यह सभी मामले संस्था के खिलाफ दर्ज हुए हैं, किसी व्यक्ति के खिलाफ नहीं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
एमनेस्टी इंटरनेशनल, ब्रोकन फैमिलीज कार्यक्रम, कश्मीर की आजादी के नारे, वीडियो रिकॉर्डिंग, केस दर्ज, बेंगलुरु, Amnesty Bangalore, Broken Families, Slogan For Independence Of Kashmir, Video Recording, Case Filed, Bengluru
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com