विज्ञापन

नेपाल में Fortuner की जितनी कीमत, उतने में यहां Majestor और Scorpio-N दोनों आ जाएंगे, चेक करें दाम

नेपाल में भारी टैक्स के कारण टोयोटा फॉर्च्यूनर की कीमत इतनी ज्यादा है कि उतने पैसे में भारत में एक महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन और एमजी मैजेस्टर दोनों गाड़ियां एक साथ खरीदी जा सकती हैं.

नेपाल में Fortuner की जितनी कीमत, उतने में यहां Majestor और Scorpio-N दोनों आ जाएंगे, चेक करें दाम
नेपाल की एक फॉर्च्यूनर के बदले भारत में मिल जाएंगी 2-2 बड़ी गाड़ियां!

भारत और नेपाल भले ही पड़ोसी देश हों लेकिन जब बात ऑटोमोबाइल मार्केट और गाड़ियों की कीमतों की आती है, तो जमीन-आसमान का अंतर देखने को मिलता है. भारत में जो गाड़ियां मिड-प्रीमियम या बजट सेगमेंट में गिनी जाती हैं, नेपाल पहुंचते ही वे सुपर-लग्जरी कैटेगरी में शामिल हो जाती हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण Toyota Fortuner है. नेपाल में इस कार की कीमत इतनी ज्यादा बढ़ चुकी है कि उतने बजट में एक भारतीय ग्राहक अपने घर में महिंद्रा Scorpio-N और MG Majestor जैसी दो बड़ी एसयूवी एक साथ खड़ी कर सकता है.

नेपाल में टोयोटा फॉर्च्यूनर की चौंकाने वाली कीमत

टोयोटा फॉर्च्यूनर भारत और नेपाल दोनों ही देशों के ग्राहकों के बीच स्टेटस सिंबल मानी जाती है. भारत में फॉर्च्यूनर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹34.76 लाख से शुरू होकर ₹50.46 लाख तक जाती है. लेकिन जब आप इसी गाड़ी के 4x4 वेरिएंट को नेपाल में खरीदने जाएंगे, तो वहां इसकी कीमत नेपाली रुपये में NPR 2.83 करोड़ तक पहुंच जाती है. अगर इस रकम को भारतीय रुपये (INR) में बदला जाए, तो यह लगभग ₹1.76 करोड़ बैठती है. यानी भारत के मुकाबले नेपाल में एक फॉर्च्यूनर खरीदने के लिए तीन गुना से भी ज्यादा पैसे चुकाने पड़ते हैं.

Hero Splendor Plus Flex Fuel और HF Deluxe के घटे दाम, जुलाई तक ही उठा पाएंगे भारी छूट का फायदा

नेपाल में स्कॉर्पियो-एन का क्या है हाल?

टैक्स की यह मार सिर्फ टोयोटा पर ही नहीं बल्कि महिंद्रा पर भी पड़ती है. भारत में बेहद किफायती मानी जाने वाली महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन जब नेपाल के बाजार में बिकने जाती है, तो वहां इसकी कीमत भी आम आदमी की पहुंच से दूर हो जाती है. नेपाल में इसके अलग-अलग वेरिएंट्स की कीमत भारतीय करेंसी के हिसाब से ₹60 लाख के आंकड़े को भी पार कर जाती है. यही वजह है कि नेपाल में कार खरीदना एक बहुत बड़ा निवेश माना जाता है.

सफर का मजा बन न जाए सजा! लद्दाख रोड ट्रिप पर भारी पड़ेगा आफ्टरमार्केट रूफ रैक, देखिए Video

नेपाल में गाड़ियां इतनी महंगी क्यों हैं?

नेपाल में कारों की कीमतें इतनी ज्यादा होने की सबसे मुख्य वजह वहां की सख्त और भारी इम्पोर्ट टैक्स पॉलिसी (Import Taxation) है. नेपाल में बड़े पैमाने पर गाड़ियों का लोकल प्रोडक्शन या मैन्युफैक्चरिंग नहीं होती है, जिसके कारण लगभग सभी गाड़ियां सीधे विदेश से इम्पोर्ट की जाती हैं. सरकार इन गाड़ियों पर भारी कस्टम ड्यूटी, इंजन साइज (cc) के हिसाब से भारी एक्साइज ड्यूटी और पर्यावरण टैक्स लगाती है. खासकर डीजल से चलने वाली बड़ी SUV गाड़ियों पर यह टैक्स सबसे ज्यादा होता है, जो इसकी कीमत को लग्जरी कारों के बराबर पहुंचा देता है.

लेखक के बारे में
img
रेणु चौहान
कंसल्टेंट राइटर
रेणु चौहान टेक्नोलॉजी एंड ऑटोमोबाइल सेक्टर में विशेषज्ञता रखती हैं.वो मीडिया इंडस्ट्री में 13 सालों से अधिक समय से काम कर रही हैं. उन्होंने डिजिटल पत्... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Toyota Fortuner, Mahindra Scorpio, MG Majestor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com